जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

UP में चुनाव के पहले मोर्चों की मरम्मत, काशी क्षेत्र की नई सूची जारी, चंदौली से रंजीत कुमार तो वाराणसी में इन्हें मिली कमान

उत्तर प्रदेश भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए काशी क्षेत्र के 16 जिलों में अनुसूचित जाति मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। जानिए आपके जिले में किसे मिली है नई जिम्मेदारी।

 
 

काशी क्षेत्र में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल

16 जिलों में अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष घोषित

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति से जारी सूची

चंदौली में रंजीत कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वाराणसी महानगर की कमान मनोज सोनकर के पास

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी  ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा सियासी कदम उठाया है। पार्टी ने काशी क्षेत्र के 16 अलग-अलग जिलों के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  पंकज चौधरी की सहमति के बाद यह सूची आधिकारिक रूप से जारी की गई है। इस नई सूची की घोषणा 11 अक्टूबर 2026 को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत द्वारा की गई।

up-bjp-sc-morcha-kashi-district-presidents-list-ranjeet-kumar

वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर में इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी
जारी की गई नई सूची के अनुसार, वाराणसी महानगर की कमान मनोज सोनकर को दी गई है, जबकि वाराणसी जिला की जिम्मेदारी  सुरेन्द्र प्रताप को सौंपी गई है। इसके अलावा चंदौली जिले से रंजीत कुमार को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गाजीपुर से अमित सिद्धार्थ, मिर्जापुर से जयप्रकाश और भदोही से श्री रमेश पासी को मोर्चा का जिलाध्यक्ष चुना गया है।

सोनभद्र से लेकर अमेठी तक नए चेहरों पर दांव
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी ने सोनभद्र जिले की कमान नीरज कनौजिया को सौंपी है। जौनपुर जिले में विमल गौतम और मछलीशहर से आशीष सरोज को जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही सुल्तानपुर में  विश्व प्रताप कोरी तथा अमेठी जिले में  रोहित चौधरी पासी को जिलाध्यक्ष का अहम दायित्व दिया गया है।

प्रयागराज क्षेत्र, प्रतापगढ़ और कौशांबी के नए जिलाध्यक्ष
प्रयागराज क्षेत्र में संगठन के काम को बेहतर ढंग से चलाने के लिए तीन अलग-अलग हिस्सों में जिम्मेदारी बांटी गई है। प्रयागराज महानगर में  संजय पासवान, प्रयागराज यमुनापार में  दुबराज भारती और प्रयागराज गंगापार में  सूरज पासी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रतापगढ़ जिले से  हरिश्चंद्र सोनकर और कौशांबी से  शिवमूरत उर्फ भयन को अनुसूचित जाति मोर्चा का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*