जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दो केंद्रो पर आज खत्म हो जाएगा कॉपियों का मूल्यांकन, एक जगह 30 तक जांची जाएंगी कापियां ​​​​​​​

यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन आज  जिले के दो केंद्रों पर समाप्त हो जाएगी। जबकि एक केंद्र महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में तीस मार्च तक कॉपियों की जांच होगी।
 

  30 मार्च तक महेंद्र इंटर कॉलेज पर होगा कॉपियां का मूल्यांकन

अब तक 13 हजार 757 कॉपियों की जांच

14113 कॉपियों की जांच बाकी

चंदौली जिलें में यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन आज  जिले के दो केंद्रों पर समाप्त हो जाएगी। जबकि एक केंद्र महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में तीस मार्च तक कॉपियों की जांच होगी।

आपको बता दें कि बुधवार को जिले के तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर 13 हजार 757 कॉपियों की जांच की गई। इसमें नगर पालिका इंटर कॉलेज और आदित्य नारायण इंटर कॉलेज में बने मूल्यांकन केंद्रों ने अपनी आवंटित कापियों में जांच लगभग पूरी कर ली है। आज इन केंद्रों पर जांच समाप्त हो जाएगी।

आपको बता दें कि दसवीं और चारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए चकिया, मुगलसराय और महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली में बने तीनों केंद्रों पर एक लाख 86 हजार 669 कॉपियों ही केंद्रों को प्राप्त कॉपियों में एक लाख 72 हजार 556 कॉपियों की जांच बीते आठ दिनों में पूरी कर ली गई है। 14113 कॉपियों की जांच बाकी है। 


 चकिया के आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पर 4521 की जांच हुई और 4494 कॉपियां शेष है। नगर पालिका इंटर कॉलेज में बने केंद्र पर 3536 कॉपियों की जांच हुई 2119 कॉपियों की जांच शेष है। दोनों केंद्रों पर आज जांच समाप्त हो जाएगी। 

वहीं, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में केंद्र पर 5700 कॉपियों की जांच हुई 7500 कॉपियां शेष है जिनका तीस मार्च तक मूल्यांकन पूरा होगा।

इस सम्बन्ध् मे जिला विद्यालय निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज को 56 हजार, नगर पालिका इंटर कॉलेज को 53 हजार और आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज को 77 हजार 669 कॉपियां प्राप्त हुई है। इनमें से एक लाख 72 हजार 556 कॉपियों की जांच बीते आठ दिनों में पूरी कर ली गई है। शेष कॉपियों की जांच भी एक से दो दिनों पूरी ली जाएंगी।

                                                                                                                                                                                                                                                                                              

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*