UP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का चंदौली दौरा आज, दिनकर जयंती समारोह में होंगे शामिल
आ गया है डिप्टी सीएम का प्रोटोकॉल
जानिए कब उतरेगा उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा
चंदौली, उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक 23 सितंबर, 2025 को चंदौली जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की 117वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हो रहा है।
कार्यक्रम का विवरण
डिप्टी सीएम पाठक का आगमन दोपहर 3:20 बजे पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के हेलीपैड पर होगा। इसके बाद, वह 3:25 बजे विद्यालय के सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस आयोजन में वे राष्ट्रकवि 'दिनकर' को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।''

उपमुख्यमंत्री के आगमन से पहले, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की अन्य सभी जानकारियों का जायजा लिया, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
अधिकारियों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर तय प्रोटोकॉल के अनुसार लैंड करेगा। यह कार्यक्रम अलीनगर थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान कार्यक्रम समिति के संरक्षक डॉ. कृष्णानंद पांडेय, सहयोगी एस.एन. पांडेय, जिलाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह फौजी, अंकित सिंह, संजय पांडेय और जिला पंचायत सदस्य उदय भान पांडेय सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को सादर आमंत्रित किया गया है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








