जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुख्यमंत्री के दौरे के समय कैसा रहेगा मौसम, ऐसा है विभाग का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्राप्त मौसम पूर्वानुमान आंकड़ों के अनुसार आगामी सप्ताह (06 अक्टूबर - 10 अक्टूबर) में 06-07 अक्टूबर को  हल्की वर्षा होने की संभावना है।
 
06-07 अक्टूबर को  हल्की वर्षा होने की संभावना। 
जिलों में अभी भी बारिश की संभावना। 

चंदौली सहित पूर्वांचल के कई जिलों में अभी भी बारिश की संभावना बताई जा रही है। जिले में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्राप्त पूर्वानुमान और जानकारी के अनुसार आने वाले सप्ताह में हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही साथ कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम बादल भी बने रहने की बात बताई जा रही है। आज जारी जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों में हल्की फुल्की बरसात के बावजूद मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्राप्त मौसम पूर्वानुमान आंकड़ों के अनुसार आगामी सप्ताह (06 अक्टूबर - 10 अक्टूबर) में 06-07 अक्टूबर को  हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम बादल रहने का भी अनुमान है। 

बताया जा रहा है कि कि जिले में औसत अधिकतम तापमान 34.0 से 35.0 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य, न्यूनतम तापमान 22.0 से 25.0 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य एवं आर्द्रता 76% से 94 % के मध्य होगी। 


वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष 
कृषि विज्ञान केन्द्र 

डॉ. एस. पी. सिंह व 
कृष्ण मुरारी पाण्डेय  के हवाले से जारी जानकारी के अनुसार सामान्य गति से ज्यादातर पूर्वी–दक्षिण  दिशा की ओर हवा चलने की संभावना है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*