जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

घर से बाहर निकलते समय रखें इन बातों का ध्यान, लू से बचाव के करते रहें उपाय

चंदौली जिले में गर्मी बढ़ने के साथ लू के थपेड़े परेशान करने लगे हैं। सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर निकलना मुश्किल होता जा रहा है।
 

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी

 सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर निकलना मुश्किल

 जानिए कितना रहा चंदौली जिले में तापमान

 

चंदौली जिले में गर्मी बढ़ने के साथ लू के थपेड़े परेशान करने लगे हैं। सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान तीन दिन से 40 के पार पहुंच जा रहा है। 

अप्रैल महीने में ही चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है, जबकि अभी मई और जून की गर्मी बाकी है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से जिले में हीट वेव के प्रति अलर्ट भी जारी किया है। उधर, बुधवार को धूप से बचने के लिए लोग मुंह और सिर को कपड़े से ढककर चलते हुए नजर आए। गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा हो जा रहा है। नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र, सभस्थानों पर यही हाल है। सबसे ज्यादा परेशानी 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही लू से हो रही है। 


राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में गर्मी और आफत बन सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि हीट वेब से बचने के लिए लोग सूती व हल्के रंग के कपड़े पहनें। सिर और चेहर ढककर ही घर से बाहर निकलें जेब में प्याज रखें या प्याज क सेवन करें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*