जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ऐसा रहेगा अगले एक दो दिन आपके इलाके का मौसम, ऐसी है येलो अलर्ट वाली वार्निंग

मौसम विज्ञान से मिली जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के साथ-साथ अगल-बगल के जिलों में भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं घना कोहरा और कहीं हल्का कोहरा दिखाई देगा।
 

चंदौली जिले के मौसम का हाल

जानिए क्या है येलो अलर्ट चेतावनी

कब मिलेगी ठंड व कोहरे से निजात

उत्तर प्रदेश में कोहरे का काफी असर दिखाई दे रहा है। बर्फीली पछुआ हवाओं ने मौसम में ठंड बढ़ा दी है। सुबह के समय घना कोहरा दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से तमाम इलाकों में ठिठुरन और गलन से लोगों का हाल बेहाल है।

 मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चंदौली सहित आसपास के कई जिलों में कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। इसीलिए येलो वार्निंग भी जारी हुई है। पिछले दिनों यूपी में सबसे कम तापमान आगरा का रिकॉर्ड किया गया था, जहां 4.7 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञान से मिली जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के साथ-साथ अगल-बगल के जिलों में भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं घना कोहरा और कहीं हल्का कोहरा दिखाई देगा। कुछ इलाकों में धूप नहीं निकलेगी और कुछ इलाकों में मौसम साफ रह सकता है।

 मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अभी गलन और ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है, क्योंकि पछुआ हवा प्रभावशील है। शुक्रवार की सुबह से लेकर दोपहर तक घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे लोगों से ठंड से बचने के लिए उपाय करने के साथ-साथ अधिकांश समय घर में व्यतीत करने की अपील की जा रही है। अगर बाहर निकल रहे हैं तो ठंड से बचने के उपाय करके ही निकलें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*