जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मिशन लाइफ : डीडीयू मंडल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, दोहराया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने का संदेश देते हुए डीडीयू जंक्शन के पैसेंजर एरिया में यात्रियों के बीच जूट का थैला वितरित किया गया।
 

मंडल रेल प्रबंधक के साथ रेल कर्मियों की पहल

पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधारोपण

ई-रिक्शा रैली, प्रभात फेरी एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल मुख्यालय स्थित  बाकले ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता के साथ रेल कर्मियों द्वारा पर्यावरण को बचाने हेतु दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव करने तथा अपने परिवारजन, मित्रजन व अन्य को पर्यावरण अनुकूल व्यवहार करने के प्रति प्रेरित करते रहने का संकल्प दोहराया गया।

इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक के साथ अन्य रेल अधिकारियों द्वारा बाकले ग्राउंड पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार, विभिन्न शाखा अधिकारी तथा रेलकर्मी उपस्थित रहे।

world environment day

इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के प्रसार हेतु बाकले ग्राउंड से डीडीयू जंक्शन तक के लिए ई-रिक्शा रैली तथा स्काउट एवं गाइड व स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

world environment day

तदुपरांत मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आरपीएफ कर्मियों द्वारा डीडीयू जंक्शन के पैसेंजर एरिया में जल संरक्षण, वायु संरक्षण, वृक्षारोपण आदि के प्रति जागरूकता संबंधी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

world environment day

अंत में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने का संदेश देते हुए डीडीयू जंक्शन के पैसेंजर एरिया में यात्रियों के बीच जूट का थैला वितरित किया गया। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीडीयू मंडल के अन्य विभिन्न स्टेशनों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

'हमारी भूमि, हमारा भविष्य' के नारे के साथ इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस - 2024 की थीम 'भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता' है।

world environment day

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*