जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में 2 दिवसीय आयोजन, यशस्वी किसान सम्मान समारोह की तैयारी

पहले दिन शुक्रवार को समारोह का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा। कार्यक्रम के दौरान खेती में नई राह दिखाने वाले व प्रगतिशील कृषकों को यशस्वी किसान, सम्मान महोत्सव 2023 से सम्मानित किया जाएगा।
 

किसानों को खेती व उर्वरक के प्रयोग की दी जाएगी जानकारी

15 व 16 दिसंबर को होना है कार्यक्रम

अन्नदाता सीखेंगे परंपरागत व आधुनिक खेती का गुर

चंदौली जिले के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में अन्नदाता खेती-किसानी का पाठ पढ़ेंगे। इसके लिए यहां दो दिवसीय मेला व यशस्वी किसान सम्मान समारोह का आयोजन 15 व 16 दिसंबर को किया गया है। इसमें अन्नदाता परंपरागत व आधुनिक खेती का गुर सीखेंगे। कृषि विज्ञानी उन्हें कम लागत में अधिक पैदावार कर आय दोगुनी करने के टिप्स देंगे।

पहले दिन शुक्रवार को समारोह का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा। कार्यक्रम के दौरान खेती में नई राह दिखाने वाले व प्रगतिशील कृषकों को यशस्वी किसान, सम्मान महोत्सव 2023 से सम्मानित किया जाएगा।

कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाले इस जिले में किसानों को खेती के नए तौर तरीके से रूबरू कराने के लिए किसान मेले का आयोजन किया है। इसमें अन्न की खेती के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसके उत्पादन व विपणन की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही कृषि यंत्रों, कीटनाशक के प्रयोग के बावत विस्तार से बताया जाएगा। जैविक खेती पर जोर रहेगा।

बताते चलें कि प्याज, आलू, मिर्च, टमाटर, बैगन आदि की खेती करने वाले किसानों के लिए यह मेला लाभप्रद है। इसमें कम लागत से अधिक उत्पादन व बाजार में आने वाली समस्याओं पर चर्चा होगी। कृषि विभाग के अधिकारी विज्ञानी पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक खेती से होने वाले फायदे और सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। कृषि विज्ञानियों की ओर से पहले दिन अन्नदाताओं को विभिन्न फसलों की खेती और दूसरे दिन उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*