योगीराज में दबंगों करते हैं खुलेआम तांडव : पुलिस चौकी के प्रभारी एक्शन लेने से डरते हैं, शराब सेल्समैन को अगवा करने की कोशिश, वीडियो वायरल
चंदौली जिले में खुलेआम गुंडई का वीडियो हो रहा है वायरल
सेल्समैन की पिटाई और अपहरण का प्रयास
पुलिस पर 'मैनेज' करवाने का लग रहा है आरोप
किसी नेता के दबाव में काम कर रही है इलाके की पुलिस
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त होने का दावा करती हो, लेकिन चंदौली में दबंगों का बोलबाला थम नहीं रहा है। यहां धीना थाना क्षेत्र की महूजी चौकी के ठीक करीब शराब की दुकान पर दबंगों ने खुलेआम गुंडई की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ दबंग सेल्समैन की पिटाई कर रहे हैं और जबरदस्ती उसे एक गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित सेल्समैन ने आरोप लगाया है कि ये दबंग ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे। दबंगों ने न सिर्फ उसकी पिटाई की, बल्कि मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं और पैसा छीनने का भी प्रयास किया। यह घटना दर्शाती है कि क्षेत्र में दबंगों के हौसले कितने बुलंद हैं।
इससे भी गंभीर बात यह है कि पीड़ित सेल्समैन का आरोप है कि चौकी इंचार्ज कार्रवाई करने के बजाय, मामले को मैनेज करने का दबाव बना रहे थे। पीड़ित के अनुसार, चौकी इंचार्ज ने कहा, "इस तरह के मामले को अपने से मैनेज कर लीजिए।" पीड़ित का सीधा आरोप है कि पुलिस के सह पर दबंग दबंगई करते हैं।
हालांकि, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए धीना थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने आश्वासन दिया है कि तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह देखना होगा कि दबंगों के खिलाफ पुलिस कब तक और क्या एक्शन लेती है। इस घटना ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








