जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

गुंजा यादव का यह वीडियो देखकर क्या कहेंगे आप, देखिए क्या कह रही है पुलिस से

चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में रविवार को पुलिस पर अवैध बालू करोबारी और गैर जमानती वारंट के वांछित जिला बदर कन्हैया यादव की पुत्री की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है
 
पुलिस को कुछ और वीडियो भी मिले हैं, जिसमें गुंजा यादव पुलिस को धमकी दे रही है

चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में रविवार को पुलिस पर अवैध बालू करोबारी और गैर जमानती वारंट के वांछित जिला बदर कन्हैया यादव की पुत्री की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है। वहीं पुलिस को कुछ और वीडियो भी मिले हैं, जिसमें गुंजा यादव पुलिस को धमकी दे रही है।

वायरल वीडियो में गुंजा यादव ने पुलिस को  धमकाते हुए आत्महत्या करने की धमकी दे रही है। वह पुलिस वालों को अपनी मकान की बालकनी से धमका रही है। हालाकि यह वीडियो ग्रामीणों द्वारा ही बनाया गया है और काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच सकलडीहा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह को मिली है। जांच की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है ।
हालांकि इस संबंध में सीओ सकलडीहा ने कुछ भी बताने से इनकार किया है और कहा है कि यह गोपनीय जांच है, जो भी साक्ष्य मिलेंगे। उसे रिपोर्ट में  प्रेषित किया जाएगा।

 हालाकि इस वीडियो को देखने के बाद पूरी घटना में नया मोड़ आ सकता है। यह घटना कैसे घटी यह तो जांच का विषय है, लेकिन वीडियो में चिल्ला चिल्ला कर बालू कारोबारी कन्हैया यादव की पुत्री पुलिस को धमकाते हुए आत्महत्या करने की बात कह रही है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*