28 कुंतल राशन गबन करने वाले प्रधान यशवंत सिंह यादव को चंदौली समाचार ने पकड़ा
प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर 5 साल से स्कूल से गायब
प्रधान यशवंत सिंह यादव के शिकायत पर जांच बैठी
चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में प्राथमिक विद्यालय जमसोती पर नियुक्त हेड मास्टर 5 साल से स्कूल से गायब था। प्रधान यशवंत सिंह यादव के शिकायत पर जांच बैठी तो, उसने प्रधान के ऊपर चार माह पहले आरोप लगाया था कि प्रधान मुझे धमका रहे हैं, कभी भी मेरी जान ले सकते हैं। मेरी जान को खतरा है।
हेडमास्टर विवेकानंद दुबे ने अब नया हथकंडा अपनाते हुए अपने इलाके के आशीष पाठक नामक भाजपा नेता के लेटर पैड पर एसपी और डीएम को पत्र लिखकर राशन गबन करने का आरोप लगाया है।
लौवारी कला गांव के ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव का कहना है कि ग्राम पंचायत में 7 विद्यालय संचालित है। एमडीएम गोदाम में 28 कुंतल से ज्यादा राशन है। अभी 2 अप्रैल को विद्यालय पर गेहूं, आटा उपलब्ध कराया गया है और बाकायदा हेडमास्टर विवेकानंद दुबे ने रिसीव किया।
अब देखना यह है कि प्रधान और हेड मास्टर के आरोप-प्रत्यारोप के बीच बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मामले को किस प्रकार निपटाते हैं।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







