जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन कराने पहुंचे महेंद्र नाथ पांडेय

चंदौली जिले में सैयदराजा व सकलडीहा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन कराने के लिए कलेक्ट्रेट,स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे थे।
 
देखिए वीडियो : महेंद्र नाथ पांडेय ने पत्रकारों से की वार्ता
चंदौली जिले में सैयदराजा व सकलडीहा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन कराने के लिए कलेक्ट्रेट,स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय अपने प्रत्याशियों का नामांकन कर बाहर निकलते हुए पत्रकारों से वार्ता किया।


केन्द्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर आस्वस्थ होते हुए कहा कि इस बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और इस बार भी तीन सौ के पार होगा।


उन्होंने अपने विकास के मुद्दों को बनाते हुए कहा कि जनता विकास की तरफ जा रही है। एक्सप्रेस वे,रेलवे लाइन के विस्तारीकरण, सभी जिलों में लगभग मेडिकल कॉलेज की स्थापना सहित कानून व्यवस्था को जनता आत्मसात करते हुए भाजपा के साथ जुटी हुई है। अखिलेश यादव दिन में सपना देख रहे हैं और आने वाला 10 मार्च उन्हें बता देगा कि किसकी सरकार बन रही है और वह कितने पानी है।


 दूसरे फेज के चुनाव पर भी कहा है कि पहले चरण में भी भाजपा आगे हैं और दूसरे चरण में भी भाजपा आगे रहेगी।मेरे संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा जीतेगी इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है।


वही प्रियंका गांधी लड़की हूं,लड़ सकती हूं,की तर्ज पर आधी आबादी को अपने पक्ष में करने की बात पर कहा कि कांग्रेस शून्य पर आउट हो रही है। बंगाल में भी जीरो पर आउट हुई और उत्तर प्रदेश में भी आउट हो रही है। कुछ लोग जो अपने पर्सनल व्यक्तित्व से अभी तक कांग्रेस की लाज बचा कर जीत हासिल कर रहे थे। वह लोग भी भाजपा में आ गए हैं इसलिए कांग्रेस पूरी तरह से उत्तर प्रदेश के 2022 के चुनाव में साफ हो जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*