जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

देखिए वीडियो : पेड़ से लिपटा है विशालकाय अजगर का बच्चा, बाढ़ में बचा रहा अपनी जान

 

चंदौली जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गंगा घटाव पर है लेकिन पीड़ितों की मुश्किल अभी कम नहीं हुई है। जहां पानी घट रहा है वहीं जहरीले जंतु भी अब दिखाई देने लगे हैं और उनका प्रभाव भी दिखाई दे रहा है।


बताते चलें कि बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा गणेश गांव के चिथरु निषाद के नाती को एक सांप ने डस लिया था  जिसकी उपचार के बाद जिंदगी किसी तरह बच पाई ।


आप देख सकते हैं कि पेड़ों पर खुलेआम सांप दिखाई दे रहे हैं और लोगों को सावधानी पूर्वक जिंदगी व्यतीत करना पड़ रहा है। बाढ़ से घिरे गांवों की बिजली आपूर्ति जहां बंद कर दी गई । वहीं अब कीराशन का तेल भी नहीं मिलने से ग्रामीणों को अंधेरे में जिंदगी व्यतीत करना पड़ रहा है। इस स्थिति में जहरीले जंतुओं से बाढ़ प्रभावित लोगों की नींद हराम हो गई है। 


वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह एक पेड़ पर विशालकाय अजगर का बच्चा दिखाई दे रहा है इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाढ़ से प्रभावित लोग कैसे अपना गुजर-बसर कर रहे हैं।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*