चंदौली में कांस्टेबल का हाईवोल्टेज ड्रामा, ऐसी हरकत का वीडियो हो रहा है वायरल, आप भी देखिए
अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे की घटना
सर्विस लेन के बीच बाइक खड़ी करने का आरोप
ग्रामीणों ने सिपाही पर लगाया नशे का आरोप
वीडियो बनता देख हाथ जोड़कर मांगी माफी
एसपी आकाश पटेल की कार्रवाई पर टिकी निगाहें
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नेशनल हाईवे पर लौंदा और गंजख्वाजा के बीच एक पुलिस कांस्टेबल का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक सिपाही अपनी बाइक को सर्विस लेन के बिल्कुल बीचों-बीच खड़ी करके वहां से गुजरने वाले राहगीरों को जबरन रोक रहा है। पुलिसकर्मी की इस हरकत से नाराज राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जब उसे घेरा और रोकने की वजह पूछी, तो वह कोई सही जवाब नहीं दे पाया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे की घटना
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) June 15, 2026
सर्विस लेन के बीच बाइक खड़ी करने का आरोप
ग्रामीणों ने सिपाही पर लगाया नशे का आरोप
वीडियो बनता देख हाथ जोड़कर मांगी माफी@chandaulipolice @IgRangeVaranasi @adgzonevaranasi @Uppolice pic.twitter.com/9CYmtBng3l
नशे में सिपाही ने ऐसे जोड़े हाथ
वीडियो में साफ दिख रहा है कि मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीण पुलिसकर्मी पर नशे में धुत होने का गंभीर आरोप लगा रहे हैं। लोग उससे उसका नाम और तैनाती की जगह पूछ रहे हैं। जैसे ही कांस्टेबल को इस बात का अहसास हुआ कि जनता उसका वीडियो बना रही है, उसके तेवर तुरंत बदल गए। वह कैमरे के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। कथित तौर पर उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उससे बड़ी भूल हो गई है और वह आगे कभी ऐसा काम नहीं करेगा। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सच्चाई और आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एसपी आकाश पटेल के राज में चर्चा का विषय
यह घटना इसलिए भी सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल इन दिनों अपराधियों और नशा करने वालों के खिलाफ कड़ा अभियान चला रहे हैं। ऐसे में खुद पुलिस विभाग के एक कर्मचारी का ऐसा वीडियो सामने आना चर्चा का विषय बन गया है। अब स्थानीय जनता की नजरें पूरी तरह से पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि इस मामले का संज्ञान लेकर आगे क्या कानूनी या विभागीय कार्रवाई की जाती है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








