जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

देखिए वीडियो, नौगढ़ में महिला हिंसा के खिलाफ साइकिल रैली

 थाना नौगढ़ में हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान करते हुए प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि किशोरियों का शिक्षित होना जरूरी है। लड़कियों को पढ़ने से, दो परिवार नहीं बल्कि पूरा समाज शिक्षित होता है। प्रोग्राम मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने सूरत दिवसीय अभियान में पपेट शो, गोष्ठी, मोमबत्ती जुलूस के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करने को कहा। 

 
नौगढ़ में महिला हिंसा के खिलाफ साइकिल रैली
 

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में ग्राम्या संस्थान व ऑक्सफैम के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा अभियान में अंबेडकर पार्क तेंदुआ से महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई।


आपको बता दें कि  नौगढ़ क्षेत्र के  कई गांवों से गुजरते हुए छात्राएं महिला हिंसा बंद करो, 10 90 पर फोन करो, जर- जेवर से नहीं सजेंगे, गुड़िया बनकर नहीं रहेंगे जोशीले नारे लगाते चल रही थी।  रैली का समापन थाना परिसर में सभा के रूप में तब्दील हुआ।

 महिला हिंसा संवाद पर बोलते हुए  प्रमुख समाज सेवी जय प्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव ने कहा किशोरियों का शिक्षित होना जरूरी है । लड़कियों के पढ़ने से दो परिवार नहीं, बल्कि पूरा समाज शिक्षित होता है। ग्राम्या  संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ जागरूक करने के लिए हर साल  25 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस से 16 दिसंबर निर्भया दिवस तक अभियान चलाया जाता  है। महिलाओं के सम्मान में लागू घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 का सही तरीके से अनुपालन नहीं हो रहा है। 

प्रोग्राम मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान में पपेट शो, गोष्ठी, मोमबत्ती जुलूस के माध्यम से महिला हिंसा पर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। थाना प्रभारी राजेश सरोज ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर के अलावा किसी लड़की या महिला के ऊपर हिंसा हो रही है तो हमें तुरंत सूचित करें, हम और हमारी महिला पुलिस 24 घंटे मदद करने के लिए तैयार है। लौवारी कला के प्रधान यशवंत सिंह यादव ने  किशोरी एवं  महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने को कहा। 

साइकिल रैली को जिला पंचायत सदस्य आजाद अली और प्रमुख समाजसेवी जय प्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन नीतू सिंह ने किया। साइकिल रैली कार्यक्रम में चौकी प्रभारी अमदहां राधा कृष्ण यादव, चौकी प्रभारी चंद्रप्रभा रामनयन यादव, रामविलास, जय प्रकाश, लाल बहादुर, रिंकू, मंजू, ममता, धर्मेंद्र, राजेश, त्रिभुवन समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*