जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज में चपरासी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, वेतन रोकने पर आत्मदाह का प्रयास

सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज में सुबह की प्रार्थना के समय चपरासी संतोष मिश्रा ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। वेतन न मिलने से परेशान चपरासी को शिक्षकों की सजगता ने समय रहते बचा लिया।
 

सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में सनसनी

चपरासी संतोष मिश्रा ने किया आत्मदाह प्रयास

4 महीने से वेतन न मिलने से था परेशान

प्रार्थना के समय शिक्षकों ने बचाई जान

मौके पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक

 

चंदौली जिले के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब परिचारक (चपरासी) संतोष मिश्रा ने विद्यालय परिसर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना सुबह प्रार्थना के समय हुई, जिससे पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया।

4 महीने से रुका था वेतन, आर्थिक तंगी से परेशान था कर्मचारी
जानकारी के अनुसार, संतोष मिश्रा पिछले 4 महीने से वेतन न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा विद्यालय के 2 बाबुओं और 2 चपरासियों का 2 माह का वेतन रोक दिया गया था, जिससे परेशान होकर परिचारक ने यह खौफनाक कदम उठाया।

शिक्षकों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
घटना के समय मौके पर मौजूद शिक्षकों ने बेहद सजगता दिखाई। शिक्षकों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए संतोष मिश्रा को रोका और किसी तरह उनकी जान बचाई। शिक्षकों के इस त्वरित प्रयास से विद्यालय परिसर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीआईओएस
स्कूल परिसर में चपरासी द्वारा आत्मदाह के प्रयास की खबर मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना के बाद से कर्मचारियों में बकाया वेतन को लेकर गहरा रोष व्याप्त है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*