जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

संदीप सिंह फौजी बोले- विधायक के सामने गोली मारने की धमकी दे रहा थे उपेंद्र सिंह गुड्डू, देख लें अपना इतिहास

संदीप सिंह फौजी ने कहा कि उपेंद्र सिंह गुड्डू का आपराधिक इतिहास देखा जाए तो तमाम तरह की छोटी-मोटी चोरियों के साथ-साथ बकरी-बकरा चोरी के भी कृत्य करते रहे हैं।
 

चहनिया में तख्तापलट करने की कहानी

आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला तेज

पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं उपेंद्र सिंह गुड्डू

कई संगीन अपराधों व बकरा चोरी की दिलायी याद

चंदौली जिले के चहनिया विकासखंड में मची उठा पटक का मामला अभी शांत होने वाला नहीं है। ऐसा लग रहा है कि दोनों पक्ष एक दूसरे की पोल खोलने में जुटे हुए हैं। उपेंद्र सिंह गुड्डू के द्वारा विधायक सुशील सिंह के ऊपर लगाए गए आरोपों के जवाब में उनके समर्थक पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह फौजी मैदान में उतर चुके हैं और वह उपेंद्र सिंह गुड्डू की पोल खोलने में जुटे हैं।
 
चंदौली समाचार के साथ बातचीत में संदीप सिंह फौजी ने उपेंद्र सिंह गुड्डू पर जमकर हमला बोला है और कहा है कि वर्तमान प्रमुख व विधायक पर बोलने के पहले उपेंद्र सिंह गुड्डू को अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। वह केवल निजी स्वार्थ के लिए विधायक सुशील सिंह को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके द्वारा लगाए गए सारे आरोप आधारहीन हैं। वह खुद अपने गिरेबान में झांक कर देखें कि वह किन-किन अपराधों में शामिल रहे हैं।

पहले देखें अपना क्रिमिनल रिकॉर्ड
संदीप सिंह फौजी ने कहा कि उपेंद्र सिंह गुड्डू का आपराधिक इतिहास देखा जाए तो तमाम तरह की छोटी-मोटी चोरियों के साथ-साथ बकरी-बकरा चोरी के भी कृत्य करते रहे हैं। मनीषा कोइराला के पीए की हत्या, इंजीनियर हत्याकांड जैसे तमाम आरोप इनके ऊपर हैं। इतना ही नहीं इनका कनेक्शन मुख्तार अंसारी की गैंग से भी रहा है। इसीलिए अफजाल अंसारी उनके चुनाव प्रचार में आकर इनका चुनाव प्रचार करते रहे हैं। ऐसे में वह दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं।
 
इसलिए फड़फड़ा रहे हैं गुड्डू
उपेंद्र सिंह गुड्डू और ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के आपसी विवाद के बारे में संदीप सिंह फौजी ने कहा कि यह सारा खेल पैसे के विवाद का है। जब उपेन्द्र गुड्डू की दुकान-दौरी बंद हो गई है तो वह पैसे के लिए फड़फड़ा कर ऐसी हरकत कर रहे हैं। अभी तक देखा जाए तो अरुण जायसवाल उपेंद्र सिंह गुड्डू के हाथ का मोहरा बनाकर चल रहे थे। जब इन दोनों लोगों के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद हुआ है तो सारा मामला बिगड़ने लगा है।

 उपेंद्र सिंह गुड्डू सारे बीडीसी सदस्यों को डील करते थे और काम करवाते थे, जो भी नाराजगी और खुशी है वह उन्हीं के हिस्से में जानी चाहिए, क्योंकि आप ब्लॉक प्रमुख नहीं होते हुए भी पत्थर पर अपना नाम डलवा चुके हैं। ब्लॉक क्षेत्र में कई जगह लगे पत्थर इसके गवाह हैं। वह ना तो यह पूर्व प्रमुख रहे हैं और ना ही वर्तमान में कुछ हैं, ऐसे में फर्जी तरीके से पत्थर पर अपना नाम डलवा कर किस तरह की राजनीति कर रहे थे।

गोली मारने की दे रहे थे धमकी
संदीप सिंह फौजी ने कहा कि विधायक सुशील सिंह को बदनाम करने के पीछे प्रमुख कारण यह है कि जब इन दोनों लोगों के बीच पैसे का विवाद हुआ तो विधायक सुशील सिंह ने अपने यहां दोनों लोगों को बुलाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन उपेंद्र सिंह गुड्डू ने वहां भी विधायक जी के सामने पैसे को लेकर अरुण जायसवाल को गोली मारने की बात कह दी। जब यह मामला तूल पकड़ा तो विधायक जी ने उपेंद्र सिंह गुड्डू को डांटने लगे और कहा कि अगर इनके साथ कोई अनहोनी होती है तो वह उनके खिलाफ गवाही देने के लिए तैयार हो जाएंगे। उसके बाद से ही उपेंद्र सिंह गुड्डू विधायक सुशील सिंह का नाम का घसीटने की कोशिश कर रहे हैं।
 
संदीप सिंह फौजी ने कहा कि उपेंद्र गुड्डू कभी भी भारतीय जनता पार्टी में नहीं रहे और ना ही भारतीय जनता पार्टी के लोगों से उनका कोई लेना देना है। वह बसपा से चुनाव लड़े है और सपा के लोगों के नजदीकी रहे हैं और आज भी उन्हीं के इशारे पर इस तरह का विवाद पैदा कर रहे हैं।

पूरी जानकारी के लिए सुनें ये पूरा वीडियो...

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*