जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

सरकारी बोरे में भरकर डंप किये गये गेंहू का वायरल हो रहा वीडियो

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में प्रशासन लाख गेहूं खरीद में पारदर्शिता बरतने का ढोल पीट रहा है लेकिन बिचौलिये गेंहू खरीद में हावी हो रहे है । इसका जीता जागता प्रमाण एक वायरल हो रहा वीडियो पुष्ट कर रहा है। बताते चलें कि धीना थाना क्षेत्र के जनौली गांव में कई लोगों के यहां गेहूं खरीद करने
 
सरकारी बोरे में भरकर डंप किये गये गेंहू का वायरल हो रहा वीडियो

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में प्रशासन लाख गेहूं खरीद में पारदर्शिता बरतने का ढोल पीट रहा है लेकिन बिचौलिये गेंहू खरीद में हावी हो रहे है । इसका जीता जागता प्रमाण एक वायरल हो रहा वीडियो पुष्ट कर रहा है।

बताते चलें कि धीना थाना क्षेत्र के जनौली गांव में कई लोगों के यहां गेहूं खरीद करने वाले सरकारी बोरे में गेहूं भरकर रखा गया है। गेंहू भरे गए बोरियों पर 2021-22 की खरीद का टैग भी लगा हुआ है, हालांकि यह वीडियो वायरल हो रहा है और इसकी जांच होनी बाकी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि कौन किस तरीके से सरकारी बोरे में गेहूं भरवा कर रखवा रहा है।

आप को बता दें कि सरकार का निर्देश है कि गेहूं की खरीद क्रय केंद्रों पर ही की जाएगी। उसके बाद भी गांव में दरवाजे, दरवाजे सरकारी बोरों में गेहूं भरकर रखना, पारदर्शीता पूर्वक खरीद पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

मार्केट में गेहूं का रेट गिरने के बाद क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए मारामारी मची हुई है । क्रय केंद्रों पर कई दिन से वाहन नंबर लगाकर खड़े हैं और उनकी खरीद नहीं हो पा रही है। इस वीडियो में गांव में रखे गए सरकारी बोरे में गेहूं दिख रहा है, और सूत्रों की मानें तो यह गेहूं जनौली गांव के कई लोगों के दरवाजे और बरामदे में भर कर रखा गया है।

इस संबंध में सकलडीहा के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि सच क्या है?

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*