जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सपा कार्यालय में बाबा साहब को दी गयी श्रद्धांजलि, संविधान बचाने की हुयी अपील

अबकी बार सामान्य लोकसभा निर्वाचन में भाजपा को हराकर देश में संविधान को बदलने से बचाना होगा। कहा कि भाजपा ने पिछले 10 साल से देश की व्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया है।
 

 समाजवादी पार्टी कार्यालय में जुटे नेता

देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए करें मतदान

इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की चर्चा

चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान सपाइयों ने जिलाध्यक्ष सत्य नारायन राजभर की अगुवाई में बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करके देश व संविधान को बचाने की अपील की गयी।  साथ ही बाबा साहेब के  सपनों को साकार करने का संकल्प भी लिया ।

बाबा साहब को याद करते हुए  सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायन राजभर ने कहा कि आज पूरा देश संविधान निर्माता बाबा साहब को याद कर रहा है। हम सभी बाबा साहब को याद करने के साथ ही उनके द्वारा प्रदत्त संविधान को बचाने के लिए प्रयासरत हैं। कहा कि अबकी बार सामान्य लोकसभा निर्वाचन में भाजपा को हराकर देश में संविधान को बदलने से बचाना होगा। कहा कि भाजपा ने पिछले 10 साल से देश की व्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया है।

सपा नेताओं ने कहा इंडिया गठबंधन देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के साथ ही संविधान को बचाने की बात करती है। नेताओं का मानना है कि इस बार का चुनाव बदला-बदला सा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में पीडीए व प्रत्याशियों के चयन का एक ऐसी रणनीति व समीकरण तैयार किया है, जिससे लोग व्यापक पैमाने पर प्रभावित हुए हैं और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को बुलाकर समर्थन दे रहे हैं।

dr ambedkar jayanti

सपा नेताओं का मानना है कि आज बड़े पैमाने पर वे लोग भी इंडिया गठबंधन के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं जो भाजपा के झूठ व लूट के झांसे में फंसे हुए थे। कहा कि भाजपा को हराकर बाबा साहब के सपनों को साकार करेंगे। भाजपा प्रत्याशी पिछले 10 सालों से चंदौली के सांसद हैं। बावजूद इसके उन्होंने किसी के दुख दर्द में शामिल होने का काम नहीं किया। यहां बड़े पैमाने खेत-मजदूर वर्ग के साथ ही किसान, वनवासी व भूमिहीन वर्ग लोग है जिनकी समस्याओं पर ध्यान भाजपा ने ध्यान नहीं दिया। शुरुआती दिनों ने चंदौली में पंडित कमलापति ने शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी ढांचे की नींव रखी थी, उसे सपा सरकार में आगे बढ़ाने का काम किया गया।

इस अवसर पर लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया, दिलीप पासवान, अशोक त्रिपाठी छोटू, रामसिंह चौहान, शशिकांत भारती, सचिन पटेल, राजा बहादुर खान, लव बियार आदि उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*