जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली नगर पंचायत के 18 में से 14 वॉटर कूलर खराब, चेयरमैन साहब करा रहे सर्वे ​​​​​​​

चंदौली जिले के नगर पंचायत में लगे 18 वॉटर कूलर में से 14 खराब हैं। इसकी वजह से गर्मी में नगरवासियों के साथ मुख्यालय आने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
 

राहगीरों के पेयजल पर किसी का नहीं है ध्यान

गर्मी में मुख्यालय आने वालों को हो रही परेशानी

लोग बोतल का पानी खरीद कर पीने के लिए हैं मजबूर

सुनिए क्या कह रहे हैं चेयरमैन साहब

चंदौली जिले के नगर पंचायत में लगे 18 वॉटर कूलर में से 14 खराब हैं। इसकी वजह से गर्मी में नगरवासियों के साथ मुख्यालय आने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर नगर के प्रमुख स्थानों पर 18 वॉटर कूलर लगाए गए थे। इनमें से 14 वाटर कूलर खराब हो गए हैं। सभी को हटाकर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नगर पंचायत परिसर में रख दिया गया है।

बताते चलें कि नगर के वार्ड नंबर 11 के पास और न्यायालय परिसर, नगर पंचायत कार्यालय व सतीबाग में वॉटर कूलर चल रहा है। अन्य जगहों का खराब है। इसके चलते नगरवासियों और मुख्यालय आने वालों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।

इस बाबत नगरवासियों ने कई बार नगर पंचायत के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इससे लोगों को खरीद कर अथवा हैंडपंप का पानी पीना पड़ रहा है।


इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार (गुड्डू) ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सर्वे किया जा रहा है। प्रमुख स्थान भी चिह्नित किए जा रहे हैं। जल्द ही वॉटर कूलर की व्यवस्था कर दी जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*