जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा तहसील के अध्यक्ष बने अनिल कुमार सेठ एवं चन्द्रशेखर राय को बनाया गया महामन्त्री

अध्यक्ष एवं महामन्त्री का चुनाव 11 नवम्बर 2024 को ताजपुर बैठक में ही किया जा चुका है, जिसका अनुमोदन आज उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत से किया।
 

सकलडीहा इकाई के सदस्यों और साधारण सभा की बैठक

अनिल कुमार सेठ राष्ट्रीय पत्रकार संघ  के  तहसील अध्यक्ष

चन्द्रशेखर राय को महामन्त्री की जिम्मेदारी

चंदौली जिले के सकलडीहा बाजार स्थित ग्राम पंचायत टिमिलपुरा के पंचायत भवन में राष्ट्रीय पत्रकार संघ  भारत के तहसील- सकलडीहा इकाई के सदस्यों और साधारण सभा की बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय पत्रकार संघ- भारत, तहसील- सकलडीहा इकाई का चुनाव सर्वसम्मत से किया गया।

 विदित हो कि अध्यक्ष एवं महामन्त्री का चुनाव 11 नवम्बर 2024 को ताजपुर बैठक में ही किया जा चुका है, जिसका अनुमोदन आज उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत से किया। साथ ही इसमें  अनिल कुमार सेठ को अध्यक्ष एवं  चन्द्रशेखर राय को महामन्त्री चुना गया था।

अध्यक्ष इसके अतिरिक्त शेष पदाधिकारियों का चुनाव भी आज सर्वसम्मत से किया गया, जिसमें अनिल कुमार सेठ अध्यक्ष, मुकेश कुमार दूबे एवं चन्द्रशेखर यादव उपाध्यक्ष, चन्द्रशेखर राय महामन्त्री, रजनीकान्त पाण्डेय  प्रभन्जन को कोषाध्यक्ष,  अजय कुमार गुप्ता एवं सन्तोष कुमार मौर्य को मन्त्री, मधुकर पाठक एवं दिलशेर अहमद सचिव, कार्यालय प्रभारी  सह सूचना मन्त्री, रणवीर राणा एवं जितेन्द्र बहादुर सिंह मूसे  को उप मन्त्री चुना गया है।

इस अवसर पर बैठक को मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय पत्रकार संघ- भारत के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह शक्ति और राष्ट्रीय सचिव राममनोहर तिवारी के साथ-साथ  प्रदेश संयोजक  जलील अंसारी प्रधान, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार मिश्रा, जिला संयोजक जमीर अहमद खान, जिला महामन्त्री संजय प्रताप सिंह, तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार सेठ, तहसील महामन्त्री चन्द्रशेखर राय, तहसील कोषाध्यक्ष रजनीकान्त पाण्डेय" प्रभन्जन ",मन्त्री अजय कुमार गुप्ता, सन्तोष कुमार मौर्य, सचिव मधुकर पाठक,मनोज कुमार मिश्रा, मोहम्मद रफीक ने भी सम्बोधित किया।

gdsgsfh

इनके अतिरिक्त बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर उदय कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर राय, तहसील प्रभारी ज्ञानचन्द सिंह गुवा,मोहम्मद नौशाद खान "टुन्ना", अवनीश कुमार राय, भाई लाल राजभर, संजय जायसवाल, मुक्तानन्द पाण्डेय, सुदर्शन सहाय, आचार्य त्रिपुरारी पाठक" बबलू "वगैरह भी उपस्थित रहे और अपने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक की अध्यक्षत एवं समापन जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और संचालन राष्ट्रीय सचिव राममनोहर तिवारी ने किया ।नये तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार सेठ एवं जिला महामन्त्री संजय प्रताप सिंह ने सभी आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*

News Hub