जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाकियू टिकैत ने मनाया सरदार भगत सिंह की पुण्य तिथि

जिलाध्यक्ष  सतीश सिंह चौहान ने कहा कि भगत सिंह की सही मायनों में श्रद्धांजलि समाज में उनके विचारों का लागू करना होगा। जिसके लिए टिकैत के सिपाही कटिबद्ध है। तमाम वक्ताओं ने सरदार भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।
 

चंदौली जिले में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने  सरदार भगत सिंह  का आज 101वां पूण्य तिथि धानापुर ब्लाक के जमुरना गांव में मनाया गया। पुण्य तिथि समारोह में सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

इस दौरान युनियन के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं के अलावा किसान और मजदूरों ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यर्पण किया। संगठन के मंडल प्रवक्ता, वाराणसी मंडल मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि भगत सिंह आज हमारे बीच नही है,पर उनके विचार आज भी जिंदा है। कम उम्र में अपनी जान की परवाह ना करते हुवे, फांसी के फंदे को चूमकर मौत को चुना। आज हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम सभी उनके सपनों को साकार करें।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष  सतीश सिंह चौहान ने कहा कि भगत सिंह की सही मायनों में श्रद्धांजलि समाज में उनके विचारों का लागू करना होगा। जिसके लिए टिकैत के सिपाही कटिबद्ध है। तमाम वक्ताओं ने सरदार भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।

bhagat singh death anniversary

किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के मंडल अध्यक्ष किसान नेता मिथिलेश उर्फ मनमन सिंह को शोक श्रद्धांजलि भी दी गई। सभा मे जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल चौहान मोछू, उपाध्यक्ष रामदुलारे कन्नौजीया,प्रवक्ता छोटे  लाल यादव, कोषाध्यक्ष खिचडू चौहान,तहसील अध्यक्ष मुगलसराय अलाउद्दीन, तहसील  अध्यक्ष सदर कन्हैया, ब्लॉक अध्यक्ष सहाबगंज झब्बू सोनकर,ब्लाक अध्यक्ष सदर प्रभाकर मौर्या, ब्लाक अध्यक्ष बरहनी जीउत, ब्लाक अध्यक्ष धानापुर जीउत पाल, ब्लाक अध्यक्ष चहनियां बहादुर यादव,तहसील संगठन मंत्री सकलडीहा हाकिम सुलेमानी, ब्लाक संगठन मंत्री छोटू  यादव,जवाहिर विश्वकर्मा,चंदिका कन्नौजिया,प्रमोद चौहान, रामनारायण, जिला मंत्री झंटू सोनकर, ब्लाक उपाध्यक्ष हरिकेश राजभर, परलोक,सवरू सिंह , तुलसी, पूर्व प्रधान दरोगा राय, गुलाबी देवी,उमरावती देवी,सूखा देवी,आदि आदि  क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहे। मंच की अध्यक्षता  पूर्व प्रधान झंटू राजभर और डॉ शिव भौरीक यादव ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*