जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

घरांव इंटरमीडिएट कॉलेज के मो. अतीक को किया गया सस्पेंड, ऐसी हरकत पर एक्शन

धरांव गांव में इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रबंध समिति के अनुमोदन पर प्रबंधक अवनीश कुमार पांडेय ने शिक्षक नियमावली के विपरीत आचरण करने और कर्तव्य के प्रति लापरवाही पर शिक्षक मो. अतीक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया
 

महापुरुषों के प्रति अपमान जनक टिप्पणी करने का आरोप

पहले भी की है ऐसी हरकत

कई चेतावनी के बाद लिया गया एक्शन

चंदौली जिले के धानपुर स्थित धरांव गांव में इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रबंध समिति के अनुमोदन पर प्रबंधक अवनीश कुमार पांडेय ने शिक्षक नियमावली के विपरीत आचरण करने और कर्तव्य के प्रति लापरवाही पर शिक्षक मो. अतीक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।


आपको बता दें कि धरांव इंटरमीडिएट कॉलेज में गणित के प्रवक्ता पद पर कार्यरत शिक्षक मो. अतीक पर आरोप है कि वे स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और अन्य महापुरुषों का हमेशा अपमान करते हैं। जिससे कॉलेज में शैक्षणिक माहौल को खराब होता हैं। कई बार चेताने के बाद भी उनके कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ।


 प्रबंधक का कहना है कि उनका आचरण अध्यापक परिनियमावली के विरुद्ध है। छह दिसंबर को औचक निरीक्षण में भी उनके खिलाफ शिकायतें मिली थीं। इसके बाद अगले दिन कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिसपर 18 दिसंबर को उन्होंने स्पष्टीकरण तो दिया लेकिन प्रबंध समिति को संतुष्ट नहीं कर पाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंध समिति ने 21 दिसंबर को बैठक के बाद मो अतीक के जबाब को असंतोष जनक करार देते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिए जाने की संस्तुति कर दी।

इस सम्बंध में प्रबंधक अवनीश कुमार पांडेय ने गणित प्रवक्ता मो अतीक को सस्पेंड कर उनके विद्यालय में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। कॉलेज प्रबंधन के सख्त तेवर से अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी भी सहमे हुए हैं।

                                                                                           

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*