जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली वासियों का सपना हुआ साकार, जिले में स्टेडियम के लिए 2306 लाख की मंजूरी ​​​​​​​

आखिरकार सांसद डॉ महेंन्द्र नाथ पांडेय के प्रयासों को स्वीकृति मिली है और जनपद चंदौली में स्पोर्ट्स  स्टेडियम के निर्माण के लिए न सिर्फ मंजूरी मिली, बल्कि इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है।
 

जल्द ही जनपद में बनेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम

बजट के साथ साथ कार्यदायी संस्था की मिली मंजूरी

स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि खरीदने के लिए भी मिले 5 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में एक ओर जहां देश में खेल और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार प्रयास किया गया है कि बुनियादी खेल ढ़ाचे का विकास प्रत्येक जिले, प्रखंड और पंचायतों में हो। इसी क्रम में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व चंदौली सांसद डॉ महेंन्द्र नाथ पांडेय का प्रयास रहा है कि जनपद चंदौली में  स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण हो।

बताया जा रहा है कि आखिरकार सांसद डॉ महेंन्द्र नाथ पांडेय के प्रयासों को स्वीकृति मिली है और जनपद चंदौली में स्पोर्ट्स  स्टेडियम के निर्माण के लिए न सिर्फ मंजूरी मिली, बल्कि इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही इस कार्य के लिए निर्माण एजेंसी को भी चिन्हित कर लिया गया है।

Chandauli Stadium Budget Sanctioned Dr MN Pandey


 
चंदौली में स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण के लिए 2306.650 लाख  रूपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है।  बड़ी बात यह है कि उपरोक्त धनराशि की स्वीकृति वितीय वर्ष 2023-24 में उपलब्ध बजट के अन्तर्गत दी गई है। साथ ही स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि क्रय हेतु 5,.00,00,000/-{ रुपये पांच करोड़ मात्र) की राशि कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को मुहैया कराने का आदेश भी खेल निदेशक द्वारा जारी किया गया है। साथ ही परियोजना के अलग—अलग चरण में विकास के लिए राशि भी निधार्रित कर दिया गया है। 

Chandauli Stadium Budget Sanctioned Dr MN Pandey

 

इसकी बदौलत जनपद चंदौली के निवासियों, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों का वर्षों पुराना सपना पूरा होगा और खेल का बेहतर माहौल बनेगा। यहां से निकली प्रतिभाएं, राज्य और राष्ट्र व विश्व के स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी। 

इसे भी पढ़ें - सत्ता का नशा और चापलूसी के चक्कर में नाम बदलने की हो रही राजनीति, ऐसी है लोगों की राय

सांसद डॉ महेंन्द्र नाथ पांडेय ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आभार के साथ साथ खेल मंत्री गिरीश यादव को धन्यवाद व्यक्त किया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*