जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मोदी कनेक्ट का भरपूर असर, 2024 में फिर मिलेगी शानदार सफलता, घमंडिया गठबन्धन होगा फेल ​​​​​​​

विकसित संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डॉक्टर महेंद्र पांडेय ने पहुंचकर सरकार की योजनाओं को शत प्रतिशत लोगों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य को एक बार फिर से दोहराया। 
 

पीएम मोदी की तपस्या को नहीं पचा पा रहे विरोधी दल

बड़ा नेता बनने के चक्कर में देते हैं विवादित बयान

डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने दी जनता को नसीहत

चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में विकसित संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डॉक्टर महेंद्र पांडेय ने पहुंचकर सरकार की योजनाओं को शत प्रतिशत लोगों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य को एक बार फिर से दोहराया। 

Dr Mahendra Nath Pandey

भारत विकसित संकल्प यात्रा के संबंध में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बना दिया जाए। इसके लिए जन जागरुकता जरूरी है। इसीलिए 15 नवंबर से भारत विकसित संकल्प यात्रा देश के 2 लाख 40 हजार से अधिक गांवों में पहुंचायी जा रही है। 

Dr Mahendra Nath Pandey

इसी कड़ी में चंदौली जनपद के 734 गांवों में से 480 गांव तक यह यात्रा पहुंच गई है। 47 दिन के दौरान लगभग 80% गांवों में यह यात्रा पहुंच गई है। इस यात्रा का उद्देश्य है कि लोगों में जन जागरूकता पैदा करते हुए सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देकर लोगों को लाभान्वित किया जाए।

इसे भी पढ़ें - मुगलसराय के लिए सांसद ने दी 2 करोड़ 23 लाख की परियोजनाएं, 20 कार्यों का शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान ओवैसी के मस्जिद बचाने के विवादित बयान पर कहा कि ओवैसी का विवादित बयानों से शुरू से ही नाता रहा है और कुछ नेताओं में एक खास वर्ग के बड़े नेता बनने की होड़ मची है। ऐसे लोगों को विवादित बयान से बचना चाहिए।

Dr Mahendra Nath Pandey

कर्नाटक में हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके भगवान को भी पूजने व आस्था प्रकट करने पर उन्हें रोका जा रहा है। समय आने पर कर्नाटक की जनता जवाब देगी। कर्नाटक सरकार में तुष्टिकरण के लिए कानून बनाए जा रहे हैं। हिजाब जैसे मामले पर गलत कानून बनाया गया है।

बिहार, कर्नाटक, ओडिशा समेत 5 राज्यों में एनडीए के खिलाफ विशेष घेराबंदी पर भी विपक्षियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इन राज्यों में भी विपक्ष भाजपा और एनडीए को मजबूत चुनौती नहीं दे पाएगा। इनके अंदर खुद अंतर्विरोध है। जनता मोदी से सीधे कनेक्ट हो चुकी है। मोदी कनेक्ट के आधार पर 2024 में शानदार सफलता मिलेगी। घमंडिया गठबन्धन पीएम मोदी के तपस्या को पचा नहीं पा रहा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*