जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुगलसराय के लिए सांसद ने दी 2 करोड़ 23 लाख की परियोजनाएं, 20 कार्यों का शिलान्यास

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री द्वारा 20 कार्यों का शिलान्यास हुआ है,  जिसमें सभी शिलान्यास कार्य मुगलसराय नगर के विकास कार्यों के लिए हुआ है। इसकी कुल लागत 2 करोड़ 23 लाख 21 हजार 936 रुपए है।
 

सोनू किन्नर ने मंत्री व जिला प्रशासन से की अपील

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के गिनाए फायदे

विधायक ने बतायी सरकार की मंशा

चंदौली जिले के सांसद व कैबिनेट मंत्री ने नव वर्ष के आगमन पर कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एवं सभी जनपद वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम में  20 कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान नगरपालिका की चेयरमैन सोनू किन्नर ने कैबिनेट मंत्री व अधिकारियों से नगर के विकास के लिए ध्यान देने व अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ देने की मांग की।

Dr MN Pandey
चंदौली जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन नगर पालिका परिषद पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में आयोजित हुआ, जिसमें भारी उद्योग के केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय व विधायक रमेश जायसवाल के साथ जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह सहित अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री द्वारा 20 कार्यों का शिलान्यास हुआ है,  जिसमें सभी शिलान्यास कार्य मुगलसराय नगर के विकास कार्यों के लिए हुआ है। इसकी कुल लागत 2 करोड़ 23 लाख 21 हजार 936 रुपए है।

Dr MN Pandey

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली लाना है। श्रम विभाग के अधिकारी से विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लोगों को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जनपद चंदौली है। सभी को मिलकर सभी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को संतृप्त करना विकसित भारत संकल्प यात्रा की उद्देश्य है।

इसे भी पढ़ें - मोदी कनेक्ट का भरपूर असर, 2024 में फिर मिलेगी शानदार सफलता, घमंडिया गठबन्धन होगा फेल ​​​​​​​

Dr MN Pandey

इस मौके पर मंत्री जी द्वारा शपथ दिलाया गया कि हम शपथ लेते हैं कि भारत को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे, नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।

Dr MN Pandey
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका की चेयरमैन ने  पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका एवं जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से अपील किया कि पं दीनदयाल उपाध्याय नगर बड़ी नगर पालिका है। यहां पर ज्यादा से ज्यादा विकास का कार्य किया जाय। निर्माण कार्य में पूरी गुणवत्ता और मानक रहित ढंग से सुनिश्चित किया जाए। मंत्री जी ने कहा कि मोदी की गारंटी वैन जनपद के प्रतिदिन विभिन्न गांवों में जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता में बताती है और योजनाओं को लाभ लेने के लिए प्रेरित भी करती है।
 Dr MN Pandey
विधायक रमेश जायसवाल ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं एवं शासन की मंशा को संबोधित करते हुए बताया। पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, मुद्रा लोन, आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत अभियान (शहरी), पीएम सौभाग्य योजना, मिशन शक्ति, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, सोशल सेक्टर सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगाएं गये थे। संबंधित स्टाल पर योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में गरीब असहाय व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए भारी संख्या में कंबल वितरित किया गया।

Dr MN Pandey

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उप निदेशक कृषि, भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह, नगर पालिका परिषद दीन दयाल उपाध्याय नगर अध्यक्ष सोनू किन्नर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास धर, अग्रणी बैंक प्रबंधक समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Dr MN Pandey

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*