जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ADM ने लगाए 55 दुकानदारों पर 9 लाख का जुर्माना, जानिए किनके सैंपल हुए हैं फेल

अभय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी के न्यायलय द्वारा सम्यक विचारोपरांत 55 वादों पर 9 लाख  के अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। अर्थदंड समय से जमा न किये जाने पर आर.सी. के माध्यम से वसूली किए जाने के निर्देश जारी है।
 


दिसम्बर 2023 के महीने हुयी कार्रवाई

पूरे साल में लग चुका है 36 लाख 61 हजार  का अर्थदण्ड

जानिए किस पर कितना लगा जुर्माना

चंदौली जिले में  दिसम्बर 2023 के महीने में अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय व  न्याय निर्णायक अधिकारी न्यायालय द्वारा FSS Act 2006 अन्तर्गत 55 वादों में 9 लाख रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक 36 लाख 61 हजार  का अर्थदण्ड लगाया गया है।

सहायक आयुक्त (खाद्य) आर एल यादव के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी के बाजपेयी के नेतृत्व में पूर्व में चलाये गये अभियानों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को प्रेषित किये गए थे। जांच के पश्चात खाद्य पदार्थो में मिलावट की पुष्टि खाद्य विश्लेषक द्वारा की गयी थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरान्त अपर जिलाधिकारी  के न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया गया था।

 अभय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी के न्यायलय द्वारा सम्यक विचारोपरांत 55 वादों पर 9 लाख  के अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। अर्थदंड समय से जमा न किये जाने पर आर.सी. के माध्यम से वसूली किए जाने के निर्देश जारी है।

1..श्री लालजी यादव पुत्र श्री राम भजन यादव पर गाय के दूध के लिए 10 हजार का जुर्माना

2. संदीप यादव पुत्र राम यादव पर खोया के लिए 15 हजार का जुर्माना

3. रमेश कुमार पुत्र राम हरखन पर मिलावटी मैदा के लिए 15 हजार का जुर्माना

4. विजय कुमार पुत्र राम सूरत पर मिलावटी दूध के लिए 10 हजार का जुर्माना

5. मंगला प्रसाद प्रजापति पुत्र बसावन राम प्रजापति पर छेना मिठाई में मिलावट के लिए 20 हजार का जुर्माना

6. गोलू यादव पुत्र भगवान यादव पर मिलावटी काला जामुन के लिए 15 हजार का जुर्माना

7. ब्रिजेश यादव पुत्र कन्हैया यादव सागा इन्स्टान्ट नूडल्स के लिए 15 हजार का जुर्माना

8. मो. मुदवीर पुत्र मो.  सादिर पर W/R के लिए 10 हजार का जुर्माना

9. कौशल यादव पुत्र लालचन्द यादव पर गाय का दूध के लिए 15 हजार का जुर्माना

10. अम्बुज सिंह पुत्र आशीष कुमार सिंह पर भैंस का दूध 15 हजार का जुर्माना

11. जीतेन्द्र सिंह पुत्र इन्द्रासन पर W/R 10 हजार का जुर्माना

12. दिवाकर उपाध्याय पुत्र महेश चन्द्र पर मिश्रित दूध के लिए 15 हजार का जुर्माना

13.  दीपक पुत्र अशोक  और विनोद कुमार पुत्र स्व. पन्ना लाल पर सूजी मिल्क केक के लिए 15 हजार का जुर्माना

14. अशोक कुमार यादव पुत्र नारायण पर खराब पनीर के लिए 15 हजार का जुर्माना

15. दीपक गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता पर छेना मिठाई के लिए 15 हजार का जुर्माना

16. संजय कुमार पुत्र नथुनी प्रसाद पर पापड़ के लिए 20 हजार का जुर्माना

17. अमरदेव पुत्र राधेश्याम पर शुद्ध फलाहार कुट्टू चावल के लिए 20 हजार का जुर्माना

18. पप्पू यदा उर्फ़ मनोज कुमार यादव पुत्र सियाराम यादव पर मिलावटी खोया 15 हजार का जुर्माना

19. अमित कुमार तिवारी पुत्र चन्द्रमोहन तिवारी पर मूंग पापड़ के लिए 20 हजार का जुर्माना

20. विकाश सिंह पुत्र राजेश सिंह W/R के लिए 20 हजार का जुर्माना

21. प्रमोद कुमार उर्फ़ मन्नू पुत्र बाजारू प्रसाद पर गाय का दूध के लिए 10 हजार का जुर्माना

22. शनि गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता और सुरेस साव गुप्ता पुत्र राधे श्याम पर पेड़ा के लिए 15 हजार का जुर्माना

23. इरफ़ान पुत्र बचाऊ W/R के लिए 10 हजार का जुर्माना

24. इमरान पुत्र बचाऊ W/R के लिए 10 हजार का जुर्माना

25. हैदर पुत्र मुनव्वर कुरैशी W/R के लिए 10 हजार का जुर्माना

26. शहनवाज पुत्र सलीम कुरैशी W/R के लिए 10 हजार का जुर्माना

27. सतीश कुमार मौर्या पुत्र नरसिंह मौर्या के लिए मिल्क केक के लिए 15 हजार का जुर्माना

28. राजकिशोर यादव पुत्र गुल्लू यादव मिश्रित दूध के लिए 10 हजार का जुर्माना

29. सौरभ अग्रहरी पुत्र सदानंद अग्रहरी पर फ्रूटी के लिए 20 हजार का जुर्माना

30. सतीश कुमार मौर्या पुत्र नरसिंह मौर्या पर छेना मिठाई के लिए 15 हजार का जुर्माना

31. ज्ञान प्रकाश गुप्ता पुत्र नन्दलाल गुप्ता पर खस्ता के लिए 20 हजार का जुर्माना

32. पंकज यादव पुत्र राज कुमार यादव पर मिल्क केक के लिए 15 हजार का जुर्माना

33. आकाश कुमार यादव पुत्र श्रवण यादव पर खोया के लिए 20 हजार का जुर्माना

34. राम सिंह पुत्र शिवमूरत सिंह पर मिश्रित दूध के लिए 15 हजार का जुर्माना

35. रवि कुमार पुत्र विजय कुमार पर बर्फी के लिए 10 हजार का जुर्माना

36. झन्मेजय सिंह पुत्र स्व. आरपी सिंह पर राइस कचरी के लिए 20 हजार का जुर्माना

37. विनोद कुमार पुत्र भोला नाथ अग्रहरी पर सुरुचि प्रीमियम गोल्ड पामोलिन आयल के लिए 20 हजार का जुर्माना

38. शिवम् शाही पुत्र सनातन शाही पर मिश्रित दूध के लिए 25 हजार का जुर्माना

39. रजनीश कुमार सिंह पुत्र स्व. धीरेन्द्र सिंह फाइन जीरा के लिए 20 हजार का जुर्माना

40. महेंद्र कुमार यादव पुत्र बाढू राम यादव पर नंदन चना सत्तू के लिए 20 हजार का जुर्माना

41. दिनेश पाण्डेय पुत्र मोनू पाण्डेय उर्फ़ मुन्नू पाण्डेय पर धनिया पाउडर के लिए 30 हजार का जुर्माना

42. संतोष कुमार पुत्र स्व. लक्ष्मी नारायण पर खोया के लिए 15 हजार का जुर्माना

43. चन्दन जायसवाल पुत्र मदन गोपाल पर आँचल नमकीन के लिए 20 हजार का जुर्माना

44. राज कुमार गुप्ता पुत्र पंजीबी प्रसाद पर हिन्द बिस्कुट के लिए 20 हजार का जुर्माना

45. महेंद्र कुमार यादव पुत्र बाढू राम यादव पर सिंघाड़ा आटा के लिए 20 हजार का जुर्माना

46. इन्द्रजीत यादव पुत्र सियाराम यादव पर भैंस का दूध के लिए 10 हजार का जुर्माना

47. बहादुर यादव पुत्र मंगरू यादव पर भैंस का दूध के लिए 15 हजार का जुर्माना

48. राजकुमार चौरसिया पुत्र ओम प्रकाश चौरसिया पर नमकीन के लिए 20 हजार का जुर्माना

49. विनीत कुमार पुत्र घनश्याम प्रसाद जायसवाल पर नमकीन के लिए 20 हजार का जुर्माना

50. पिंटू सिंह पुत्र रमाशंकर पर नमकीन के लिए 20 हजार का जुर्माना

51. ब्रिजेश कुमार पुत्र राम मूरत यादव पर मिलावटी पनीर के लिए 15 हजार का जुर्माना

52. राजेन्द्र जैन पुत्र प्रकाश चन्द्र जैन पर नमकीन के लिए 20 हजार का जुर्माना

53. यतेन्द्र कुमार यादव पुत्र जय श्री यादव पर पराग गोल्ड पाश्च्युराईज्ड फुल क्रीम मिल्क के लिए 20 हजार का जुर्माना

54. राज कुमार  पचौरी पुत्र राम सेवक पचौरी पर मिश्रित दूध के लिए 25 हजार का जुर्माना

55. अनिल कुमार यादव पुत्र छोटेलाल यादव पर पनीर के लिए 15 हजार का जुर्माना

इसे भी पढ़ें - बड़ा खेल हुआ है महामाया पॉलीटेक्निक धानापुर में, कौन कराएगा मामले की जांच

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*