जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से आधा दर्जन लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के सिहावल गांव के पास सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर ट्राली पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वे ट्राली में बैठकर शव दाह को जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।
 

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से आधा दर्जन लोग घायल

3 की हालत गंभीर

सपा के नेता मनोज सिंह डब्लू ने की घायलों की मदद 


 

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के सिहावल गांव के पास सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर ट्राली पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वे ट्राली में बैठकर शव दाह को जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । वहीं अन्य घायलों का धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।  मौके पर पहुंचे सपा के नेता मनोज सिंह डब्लू ने पहले तो घायलों का उपचार करवाया और फिर हालत गंभीर देख मौके पर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाकर जिला अस्पताल भेजवाने का कार्य किया। 

 Injured in Tractor Trolley Accident


बताते चलें कि कमालपुर के पसाई गांव निवासी मंगला यादव के पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार में स्वजन व पास-पड़ोस के लोग धानापुर स्थित नरौली गंगा घाट ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे। जैसे ही वह सिवाहल गांव के पास पहुंचते ही ट्राली पलट गई। इसमें राजेंद्र यादव (40), दूधनाथ यादव (55) व गोवर्धन मौर्या (52), प्रभु गोंड (50), गणेश विश्वकर्मा (35) घायल हो गए। चिकित्सकों ने राजेंद्र यादव, दूधनाथ व गोवर्धन यादव की स्थिति चिताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।                                                                                                                                                                

 कहा जा रहा है कि घायलों की हालत देख सपा नेता मनोज सिंह ने गंभीर लोगों को जिला अस्पताल भेजने के लिए कहा तो पता चला कि मौके पर एंबुलेंस ही नहीं है। तब उन्होंने सीएमओ से बात की और घायलों को जिला अस्पताल भेजवाने के लिए कहा। इसके बाद मौके पर केवल एक एंबुलेंस पहुंची जिसमें केवल दो मरीज जा सकते थे। इसके बाद एक घायल को उन्होंने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भेजा।

सपा नेताओं पर कसेगा शिकंजा, विधायक प्रभु नारायण सहित 150 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

7 दिसंबर विनायक चतुर्थी : जानिए महत्व, मुहूर्त और पूजा विधि

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*