जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस की धूम, एसपी साहब ने ध्वजारोहण करके जाबाजों के दिए मेडल

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त प्रशस्ति-पत्र सहित विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया व उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित किया गया।
 

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण

देशवासियों की दी शुभकामनाएं व बधाई

बहादुर पुलिसकर्मियों को दिए पदक व प्रशस्ति-पत्र 

चंदौली जिले में सराहनीय सेवा करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी को ध्वजारोहण के उपरांत सम्मानित करते हुए मेडल लगाकर पुरस्कृत किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
 
 77वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाईन में ध्वजारोहण के उपरान्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभानें, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व व उसके उत्थान के लिए हमेशा काम करने तथा देश की एकता व एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई गई। 

इसे भी पढ़े ....दारोगा पर हमला करने वाले 4 लोग अरेस्ट, सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुआ था बवाल

तत्पश्चात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त प्रशस्ति-पत्र सहित विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया व उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित किया गया। अंत में उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित किया गया। 

पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गयी। साथ ही जनपद के प्रत्येक थानों, चौकियों व कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जा रहा तथा एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

 Given medals to Policemen

  अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले अधिकारी व कर्मचारीगण-
1. निरीक्षक गोपनीय श्री सुरेश चन्द्र 
2. उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस जमालुद्दीन
 3. उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सहीपाल यादव 
4. उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस शिवाकान्त पाण्डेय 
5. उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस अतुल कुमार 
6. उपनिरीक्षक यातायात विजय प्रकाश सिंह 
7. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस राजेश कुमार राय 
8. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस रमाशंकर 
9. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस प्रकाश चौबे 
10. मुख्य आरक्षी परिवहन लालचन्द्र 
11. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस राम निवास यादव
 12. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस दुष्यन्त सिंह 
13. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस अच्छेलाल यादव 
14. मुख्य आरक्षी जितेन्द्र कुमार सिंह 
15. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस हरिश्चन्द्र यादव

उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले अधिकारी/कर्मचारी-
1. निरीक्षक नागरिक पुलिस संतोष कुमार सिंह 
2. निरीक्षक नागरिक पुलिस  शेषधर पाण्डेय 
3. निरीक्षक नागरिक पुलिस अरविन्द कुमार यादव 
4. उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस अवध  बिहारी यादव 
5.उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस गिरीश चन्द्र राय 
6. उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सुग्रीव गुप्ता 
7. उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस राजेश सिंह
 8. उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस राधेश्याम यादव 
9. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस विजय कुमार यादव 
10. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस सभाजीत यादव 
11. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस मुकेश कुमार तिवारी 
12. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस महेन्द्र कुमार यादव 
13. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस दिनेश प्रसाद द्विवेदी 
14. आरक्षी चालक वीरेन्द्र कुमार 
15. आरक्षी हरिश्चनद्र यादव 
16. आरक्षी चालक जय प्रकाश यादव 
17. आरक्षी चालक राजेश यादव 
18. आरक्षी चालक गौरीशंकर यादव 
19. आरक्षी चालक राजेश कुमार यादव

सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-2021
1. मुख्य आरक्षी परिवहन लालचन्द (पुलिस लाइन)    
    
पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री पदक-2021
1. उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय (यातायात)

 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*