ये हैं चंदौली की टॉप 10 बड़ी खबरें: सभी खबरों से 2 मिनट में हो जाएंगे अपडेट

 चंदौली जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक के आवास से महज 400 मीटर की दूरी पर सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को सरेराह पीटा और जबरन अपहरण करने की कोशिश की।
 

अब चंदौली में भी पासपोर्ट वैन सेवा शुरू

जिला मुख्यालय के पास दो युवकों के अपहरण की कोशिश

चंद्रप्रभा नदी में नहाते समय किशोर की दर्दनाक मौत

ट्रैफिक पुलिस ने 331 वाहनों का किया चालान

पासपोर्ट सेवा अब चंदौली में शुरू

चंदौली जिले के लोगों के लिए केंद्र सरकार की नई पहल शुरू हुयी है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लखनऊ या वाराणसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के द्वारा मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा का शुभारंभ किया गया है। सोमवार को मुख्य डाकघर चंदौली में इस सेवा का उद्घाटन मुगलसराय विधायक  रमेश जायसवाल ने फीता काटकर किया।  अब ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने ही जिले में पासपोर्ट आवेदन की सुविधा मिल सकेगी। 

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6p-NFK0S0H0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6p-NFK0S0H0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सहेपुर से वाराणसी के लिए नई बस सेवा

चंदौली जिले में दीपावली पर्व से ठीक पहले जिले के धानापुर विकासखंड के सहेपुर  और आसपास के क्षेत्रवासियों को सोमवार सुबह एक बड़ी सौगात मिली। सहेपुर से चहनियां होते हुए सीधे वाराणसी को जोड़ने वाली नई बस सेवा की शुरुआत आज कर दी गई। इस नई बस सेवा को गांव के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इस पहल को दीपावली का तोहफा बताते हुए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल सामग्री

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने की पहल के तहत सोमवार को चंदौली जिले के युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण किया गया।  जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में  मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल, चकिया विधायक के प्रतिनिधि विजय शंकर पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत सांई एवं परियोजना निदेशक ने विभिन्न विकास खंडों के मंगल दलों को खेल सामग्री वितरित की। इस मौके पर धानापुर, चहनियां, चकिया, नौगढ़, शहाबगंज, नियामताबाद, सकलडीहा, सदर तथा बरहनी विकास खंडों से आए युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल किट प्रदान की गई।

जिला मुख्यालय के पास अपहरण का प्रयास

 चंदौली जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक के आवास से महज 400 मीटर की दूरी पर सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को सरेराह पीटा और जबरन अपहरण करने की कोशिश की। बदमाशों के पास हॉकी स्टिक और अन्य हथियार थे, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए और मौके से भाग खड़े हुए। पीड़ित युवकों की पहचान शहाबगंज विकासखंड के तियरा गांव निवासी मनोज कुमार जायसवाल और उनके भाई विजय कुमार जायसवाल के रूप में हुई है। दोनों भाई सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में अपनी चार पहिया वाहन को फाइनेंस कराने आए थे। 

चकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

चंदौली जिले के चकिया इलाके में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकारगंज स्थित लाल मनिया पहाड़ी पर छापेमारी की। इस दौरान विभाग ने अवैध रूप से बोल्डर का खनन करते हुए तीन व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया है। साथ ही, खनन में इस्तेमाल हो रहा और अवैध बोल्डर से लदा एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश दुबे के नेतृत्व में एक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।

चंद्रप्रभा नदी में किशोर की डूबकर मौत

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली चौकी के पास सोमवार की शाम चंद्रप्रभा नदी में ननिहाल आए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मिर्जापुर के जमालपुर निवासी मोहम्मद आसिफ (16) पुत्र हसन सरदार के रूप में हुई है। वह अपने ममेरे भाइयों के साथ नदी में नहाने गया था, तभी गहरे पानी में जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने देर रात तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन शव नहीं मिल सका। घटना से सोहदवारे और जमालपुर दोनों गांवों में मातम का माहौल है।

यातायात नियम उल्लंघन पर 331 चालान

चंदौली जिले में सोमवार को यातायात नियमों के पालन हेतु चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 331 वाहनों का चालान कर ₹3.70 लाख का जुर्माना वसूला। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चले इस अभियान में बिना हेलमेट, नो पार्किंग, ओवरलोडिंग और काली फिल्म लगे वाहनों पर विशेष कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने चालान के साथ लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क हादसों पर रोक और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

रबी सीजन में किसानों को 50% अनुदान

चंदौली जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रबी सीजन 2025-26 के लिए कृषि विभाग ने गेहूं, चना, मटर, मसूर, राई और सरसों जैसी फसलों पर 50% अनुदान देने की घोषणा की है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि गेहूं के लिए 1,05,215 हेक्टेयर सहित कुल क्षेत्रफल का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों को प्रमाणित बीज राजकीय बीज गोदामों पर आधार कार्ड और खतौनी के साथ POS मशीन से उपलब्ध होंगे। यह योजना किसानों को कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाले बीजों से बुवाई करने में मदद करेगी।

गणित ओलंपियाड में धनेजा विद्यालय का जलवा

चंदौली जिले के सदर ब्लॉक में आयोजित ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय धनेजा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 8 के छात्र कृष्णा पाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि मान्सी गुप्ता ने दसवां स्थान प्राप्त कर टॉप 10 में जगह बनाई। दोनों छात्र अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सदर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाध्यापिका निधि सिंह ने छात्रों को सम्मानित किया और उनके मार्गदर्शक अजीत पटेल सर की भूमिका की सराहना की। विद्यालय परिवार ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

दुलहीपुर में सिक्सलेन निर्माण का विरोध

चंदौली जिले के पीडीडीयू में दुलहीपुर कैंप कार्यालय पर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा और किसान न्याय मोर्चा की संयुक्त बैठक में सिक्सलेन निर्माण का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में सिक्सलेन सड़क बनाना अनुचित है और दुलहीपुर-महाबलपुर मार्ग पर फोरलेन ही पर्याप्त है। एडवोकेट महेंद्र यादव ने भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत चौगुना मुआवजा और भूमिहीनों को आवास व रोजगार देने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।