जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

वन विभाग अकेले 25 लाख पौधों का करेगा रोपण, 36.40 लाख पौधे लगाएंगे अन्य विभाग

चंदौली जिले में मानसून सत्र में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर जिले को हरा-भरा बनाया जाएगा। इस बार जिले में करीब 62 लाख 920 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग की नर्सरियों में पौधे तैयार किए गए हैं।
 

चकिया, नौगढ़ की नर्सरी में उगाए जा रहे हैं पौधे

11 जून को जिला वृक्षारोपण समिति की होगी बैठक

जिलाधिकारी समीक्षा करके बनाएं पूरा प्लान

चंदौली जिले में मानसून सत्र में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर जिले को हरा-भरा बनाया जाएगा। इस बार जिले में करीब 62 लाख 920 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग की नर्सरियों में पौधे तैयार किए गए हैं। कई विभागों के साथ मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए चकिया, नौगढ़ की 32 नर्सरी में अलग-अलग किस्म के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। विशेष अभियान में पौधों को विभिन्न स्थानों पर रोपा जाएगा। इसमें छायादार, फलदार के साथ औषधि प्रजाति के पौधे भी शामिल हैं। 


जिले में पर्यावरण संरक्षण तथा हरा-भरा करने के लिए वन विभाग की तरफ से तैयारी जोरों पर चल रही है। नर्सरी में उगाए जा रहे पौधों की गुणवत्ता ठीक रहे, इस पर खास ध्यान दिया जा रहा है। कई विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार जुलाई माह में पूरे जिले में 57 लाख 88 हजार 150 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। विकासखंड वार पौधरोपण की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बरसात होते ही पौधरोपण का काम शुरू होगा।


विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वन विभाग इस साल करीब 25 लाख 68 हजार 320 पौधों का रोपण करेगा। इसके अलावा पर्यावरण ग्राम विकास, राजस्व, पंचायतीराज, लोक निर्माण, सिंचाई, कृषि, पशुपालन, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों को 36 लाख 40 हजार 600 पौधों का रोपण का लक्ष्य दिया गया है। 

Forest Department plantation plan


वन विभाग के द्वारा अन्य विभागों के समन्वय से इस बार ग्राम पंचायत, स्कूल व सड़कों के किनारे  फलदार, छायादार पौधों का  रोपण कराया जाएगा। साथ ही किसानों को भी अपने खेतों में फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेगा


डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव बोले

जिले को हरा-भरा बनाने के लिए करीब 57 लाख 88 हजार 150 पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण करने की तैयारी चल रही है। मौसम अनुकूल होते ही पौधरोपण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। चकिया और नौगढ़ की 32 नर्सरी में अलग-अलग किस्म के पौधे तैयार किया जा रहे हैं। इसमें अच्छी के सागवान, शीशम, अर्जुन, अमरुद व आम, सहजन, आंवला आदि के पौधे शामिल है।

 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*