जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

'न दैन्यं न पलायम' का संदेश देकर क्या कहना चाह रहे हैं भाजपा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह

अभिमन्यु सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए काम करने की अपील की है और अटल बिहारी वाजपेई जी के द्वारा अक्सर दोहराए जाने वाले गीता के श्लोक को भी बताया है ताकि कार्यकर्ताओं के अंदर एक बार फिर से जोश भरा जा सके।

 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह का संदेश

हार-जीत की संयुक्त खुशी जाहिर करने वाला संदेश

चुनाव में मेहनत करने वाले संगठन के लोगों की तारीफ 


चंदौली जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने नगर निकाय चुनाव में मिली हार-जीत की संयुक्त खुशी जाहिर करते हुए परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और जनपद के सम्मानित मतदाताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। इस दौरान उन्होंने चकिया और सैयद राजा नगर पंचायत में जीत की तारीफ की है तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और चंदौली नगर पंचायत में मिली हार पर अफसोस जताते हुए संगठन के लोगों की तारीफ की है।

 

 इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर एवं चंदौली नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के ज्यादा से ज्यादा पार्षद जीतने पर भी खुशी जाहिर की है। साथ ही साथ यह कहा है कि इस हार से सबक लेते हुए एक बार फिर नई ऊर्जा और जोश के साथ सभी कार्यकर्ता अनवरत काम करते रहेंगे और भारतीय जनता पार्टी के लिए आने वाले चुनाव में एक बार फिर से जीत हासिल करेगी।

इसे भी पढ़ें...फेसबुक पोस्ट करके रमेश जायसवाल ने दी चेतावनी, तो साधना सिंह ने भी किया पलटवार

abhimanyu singh

इसे भी पढ़ें...पूर्व विधायक साधना सिंह का हल्ला बोल आरोप- हार के लिए विधायक जिम्मेदार, जिलाध्यक्ष दें इस्तीफा

अभिमन्यु सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए काम करने की अपील की है और अटल बिहारी वाजपेई जी के द्वारा अक्सर दोहराए जाने वाले गीता के श्लोक को भी बताया है ताकि कार्यकर्ताओं के अंदर एक बार फिर से जोश भरा जा सके।

 आपको बता दें कि जनपद चंदौली में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दो सीटें गंवा दी है। जिसको लेकर पार्टी की आलोचना हो रही है तथा पार्टी के कई नेता अपने ही पार्टी के लोगों पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में जिलाध्यक्ष के द्वारा ऐसा संदेश दिया जाना पार्टी के लोगों के लिए एक शुभ संकेत माना जा रहा है। हालांकि जिलाध्यक्ष ने जल्दी ही हार की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाने का फैसला किया है, जिसमें हार की जिम्मेदारी तय करने के साथ-साथ हार से सबक लेने पर भी फैसला किया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*