जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

फेसबुक पोस्ट करके रमेश जायसवाल ने दी चेतावनी, तो साधना सिंह ने भी किया पलटवार

विधायक रमेश जायसवाल ने लिखा है कि...जिन्हें पार्टी की जिम्मेदारी व निष्ठा का एहसास नहीं है..वो दूसरों पर उंगली उठा रहे हैं...दल को हराकर जश्न मनाते हैं...उन्होंने ऐसे चेहरों को जल्द ही बेनकाब करने की चेतावनी देते हुए जवाब दिया है।
 

भाजपा विधायक व पूर्व विधायक में सोशल मीडिया वार

इशारे-इशारे में दे रहे एक दूसरे को धमकी

जानिए दोनों का क्या है कहना

पढ़िए दोनों नेताओं की फेस बुक पोस्ट

वैसे तो कहा जाता है कि राजनीति में कोई स्थायी तौर पर न तो दोस्त होता है और ना ही दुश्मन.. केवल जरूरत पड़ने पर लोग एक दूसरे के साथ और एक दूसरे के खिलाफ हो जाते हैं, लेकिन अगर पार्टी के भीतर लोग एक दूसरे के दुश्मन बन जाए और एक दूसरे पर सवाल उठाने लगे तो पार्टी का क्या होगा। कुछ ऐसा ही नजारा आजकल भारतीय जनता पार्टी की चंदौली जिले की इकाई में देखने को मिल रहा है।

MLA Ramesh Jaiswal

इसे भी पढ़ें...फेसबुक पोस्ट करके रमेश जायसवाल ने दी चेतावनी, तो साधना सिंह ने भी किया पलटवार

 पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक के बीच सोशल मीडिया पर इशारे इशारे में वाकयुद्ध हो रहा है। सबसे पहले पूर्व विधायक साधना सिंह ने चंदौली जिले की चंदौली नगर पंचायत व मुगलसराय नगर पालिका की सीटें भाजपा के हाथ से गंवाने पर भारतीय जनता पार्टी के मुगलसराय सीट के मौजूदा विधायक रमेश जायसवाल के साथ-साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के ऊपर निशाना साधा था। उसी का जवाब देते हुए विधायक रमेश सिंह बहुत ही कम शब्दों में तीखा जवाब दिया है।

 

 विधायक रमेश जायसवाल ने लिखा है कि...जिन्हें पार्टी की जिम्मेदारी व निष्ठा का एहसास नहीं है..वो दूसरों पर उंगली उठा रहे हैं...दल को हराकर का जश्न मनाते हैं...उन्होंने ऐसे चेहरों को जल्द ही बेनकाब करने की चेतावनी देते हुए जवाब दिया है। साथ ही इशारा किया है कि समय आने पर उसका और भी उचित तरीके से जवाब देंगे। 

 

इसे भी पढ़ें...पूर्व विधायक साधना सिंह का हल्ला बोल आरोप- हार के लिए विधायक जिम्मेदार, जिलाध्यक्ष दें इस्तीफा

MLA Ramesh Jaiswal

 आपको बता दें कि मुगलसराय की पूर्व विधायक साधना सिंह ने चंदौली समाचार से खास बातचीत करते हुए विधायक रमेश जायसवाल पर केवल व्यवहार व गलत निर्णय से दोनों जगहों पर हार मिलने की बात कही थी। साथ ही साथ उन्होंने इस बात का दावा किया था कि जब वह चंदौली जिले की मुगलसराय सीट से विधायक थीं तो उन्होंने अथक प्रयास करके चंदौली जिला मुख्यालय के साथ-साथ मुगलसराय नगर पालिका की सीट भी भारतीय जनता पार्टी की झोली में डाली थी। उनकी जीती हुयी सीटों को मौजूदा विधायक रमेश जायसवाल अपने रवैया और व्यवहार के कारण गवा दिए हैं। इसके लिए उन्होंने जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पर भी निशाना साधा था और नैतिकता के आधार पर उनसे इस्तीफे की मांग की थी।

 

वहीं विधायक की पोस्ट देखने के बाद पूर्व विधायक साधना सिंह ने एक और पोस्ट डाला है और अपने प्रचार की तस्वीर भी शेयर करके प्रमाण दिया है। वहीं विधायक पर भी निशाना साधा है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*