जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कांग्रेस के भी दोनों प्रत्याशी घोषित, इनको मिला मुगलसराय व चंदौली का टिकट

कांग्रेस पार्टी ने इसके पहले सैयदराजा और चकिया नगर पंचायत के लिए अपने प्रत्याशियों को घोषित कर दिया था, लेकिन अन्य 2 सीटों के लिए इंतजार करना पड़ रहा था।
 

चंदौली नगर पंचायत का टिकट घोषित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका का उम्मीदवार भी तय

सोमवार को सभी उम्मीदवार करेंगे नामांकन

चंदौली जिले में कांग्रेस पार्टी ने चंदौली नगर पंचायत और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका के लिए भी अपने चेयरमैन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश से मिली हरी झंडी के बाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने इस बात की जानकारी सार्वजनिक की।

Congress Candidate Nagar Panchayat

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद मुगलसराय से सविता खरवार कांग्रेस पार्टी का टिकट दिया गया है। सरिता खरवार उदय शंकर खरवार की पत्नी और उनके साथ पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं। महिला अनुसूचित जाति की महिला के लिए सुरक्षित सीट इसीलिए कांग्रेस पार्टी में सविता खरवार को प्रत्याशी बनाते हुए अन्य दलों को टक्कर देने की कोशिश की है।

 इसे भी पढ़ें....सैयदराजा में भाजपा ने दिए 3 मुसलमानों को सभासद के टिकट, जानिए पूरी लिस्ट 

 वहीं चंदौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर मनोज सिंह पुत्र प्रेम शंकर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। मनोज सिंह कांग्रेस पार्टी की टिकट पर नगर पंचायत चंदौली का चुनाव लड़ेंगे।

 इसे भी पढ़ें....चंदौली नगर पंचायत सभासद सीट पर सेट हो गए कई भाजपाई नेता, देखिए पूरी लिस्ट 

 आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने इसके पहले सैयदराजा और चकिया नगर पंचायत के लिए अपने प्रत्याशियों को घोषित कर दिया था, लेकिन अन्य 2 सीटों के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। सैयदराजा नगर पंचायत के प्रत्याशी के रूप में शहनाज पत्नी इंजीनियर जहांगीर आलम और चकिया नगर पंचायत के प्रत्याशी के रूप में सूर्य प्रकाश केसरी पुत्र मनोज कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

 इसे भी पढ़ें....चकिया नगर पंचायत में गौरव श्रीवास्तव को मिला टिकट, अन्य प्रत्याशियों के दावे हुए ध्वस्त

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*