जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जारी है SP चंदौली का जनता दरबार, सुनी जनता दर्शन में फरियाद ​​​​​​​

चंदौली जिले मे आज जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया।
 

 एसपी से मिले कुल 16 फरियादी

सभी की शिकायत सुन दिए निर्देश

फरियादियों की फरियाद सुन मामले को गल करने का दिया निर्देश 

चंदौली जिले मे आज जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया। जिसमें अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारित करना व न्याय दिलाना ही चन्दौली पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थानाक्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) थाना प्रभारी से स्वयं वार्ता कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया। 


पुलिस अधीक्षक द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले नागरिकों, आवेदकों, फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए व प्रत्येक आवेदक की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर गुण दोष के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाए।


आज पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद-03, पारिवारिक विवाद-01 व अन्य विवाद-16 कुल-20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनके निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित भी किया गया।

                                                                                                                                                                                                                                                                                           

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*