जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

विद्युत उपभोक्ता ध्यान दें : आपके इलाके में 10 बजे से 4 बजे तक नहीं आएगी बिजली

चंदौली जिले में विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। इसके लिए पुराने जर्जर तारों को बदलने का सिलसिला जारी है।
 

साहूपुरी विद्युत उपखंड की ओर से तार बदलने का कार्यक्रम

सेमरा और पड़ाव इलाके में बिजली कटौती की जानकारी

 24 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक होगी लगातर 6 घंटे की कटौती

चंदौली जिले में विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। इसके लिए पुराने जर्जर तारों को बदलने का सिलसिला जारी है। विद्युत विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार साहूपुरी विद्युत उपखंड की ओर से तार बदलने का कार्यक्रम से सेमरा और पड़ाव इलाके में जारी है। इसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों हो तक सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


 जानकारी में बताया जा रहा है कि साहूपुरी विद्युत उपखंड की ओर से 24 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक सेमरा और पड़ाव के इलाके में पुराने तथा जर्जर तारों को बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसके लिए कई घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी, ताकि बिना किसी परेशानी के तारों को बदला जा सके। इस बारे में जानकारी देते हुए विद्युत उपखंड अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि पड़ाव और सेमरा इलाके में तारों को बदलने की वजह से सुबह 10:00 से लेकर शाम 4:00 बजे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। लेकिन 26 जनवरी को विद्युत आपूर्ति सामान्य रहेगी। लेकिन अन्य दिनों में बिजली की कटौती होगी।


 मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि बिजली आपूर्ति का असर इलाके के लगभग 9 हजारे से अधिक उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। इसकी वजह से डुमरी, कटेसर, सेमरा, भोजपुर, रतनपुर जैसे कई गांवों की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।


 इलाके के उपखंड अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने सभी उपभोक्ताओं से बिजली का तार बदलने और बिजली कटौती को लेकर होने वाली परेशानियों के बावजूद बिजली विभाग का सहयोग करने की अपील की है, ताकि भविष्य में बेहतर तरीके से बिजली सप्लाई मिल सके।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*