चकिया मोड़ पर सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन

गंजी प्रसाद तिराहे पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन
नेहरू युवा केंद्र के कर्मचारियों ने भी किया सहयोग
चंदौली जिले में यातायात पुलिस ने आज दिनांक 21 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र के कर्मचारियों के साथ यातायात के जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही साथ लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के फायदे के बारे में बताया गया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नेहरू युवा केंद्र के कर्मचारियों के साथ अस्पताल, बाजार, बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड जैसी सार्वजनिक जगहों के टेंपो चालकों को गंजी प्रसाद तिराहे पर इकठ्ठा कर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान यातायात निरीक्षक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद पुलिस और यातायात पुलिस की टीम द्वारा टेंपो चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है और पम्पलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे टेंपो चालक सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलायें। साथ ही रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक रहें, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और सड़कों पर सुरक्षा बनी रहे।
इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के कर्मचारियों ने लोगों से स्मार्ट बनने व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही लोगों को समझाया कि यातायात नियमों का पालन करने से कितने फायदे होते हैं।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*