जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

स्वास्थ्य विभाग के 3 रिटायर कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

कर्मचारियों ने कहा कि अपनी सेवाओं के दौरान पूरी निष्ठा व ईमानदारी से आजीवन सेवा प्रदान की और सभी को ऐसे ही सेवाएं देना चाहिए।
 

 नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दी गयी विदाई

कार्यकाल के कार्यों की हुयी सराहना

सकुशल रिटायर होने पर दिया गया सम्मान

चंदौली जिले के नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य महकमा में अपनी सेवा प्रदान करने वाले तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत कर्मचारियों में एएनएम कल्पना राय, हेल्थ पर्यवेक्षक सुमन देवी व गायत्री देवी को प्रशस्ति भेंट कर विदाई दी गई।

 इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि अपनी सेवाओं के दौरान पूरी निष्ठा व ईमानदारी से आजीवन सेवा प्रदान की और सभी को ऐसे ही सेवाएं देना चाहिए। साथ ही साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने सभी के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

farewell for retire
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रविकांत सिंह ने कहा कि सेवा खत्म होने के बाद विदाई होना विभागीय प्रक्रिया है। ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करते हुए इन कर्मचारियों ने विभाग को गौरवान्वित किया है। इनका कार्यकाल सदैव याद रहेगा। यदि कोई सकुशल तरीके से अपनी सेवा पूरी कर लेता है तो यह भी खुशी की बात होती है।

इस अवसर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह, डॉक्टर आशीष सिंह, अरुण सिंह, कल्पना राय,गायत्री देवी, सुमन देवी, फार्मासिस्ट अशोक यादव, बीपीएम संजय यादव, गंगासागर सिंह, महाराजी देवी, अमरावती ,आशा देवी ,पुष्पा,नीता, संगीता आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*