जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

‌नौगढ़ के गायक कलाकार मुन्नू यादव को मिला सपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी में स्थान

चंदौली जिले के नौगढ़ के रहने वाले नेता को समाजवादी सांस्कृतिक  प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीनाथ यादव ने लखनऊ में आयोजिए कार्यक्रम में जिम्मेदारी दी गयी है।
 

समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बने राष्ट्रीय सचिव

मुन्नू यादव को मिली नयी जिम्मेदारी

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को जोड़ने का संकल्प 

 

चंदौली जिले के नौगढ़ के रहने वाले नेता को समाजवादी सांस्कृतिक  प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीनाथ यादव ने लखनऊ में आयोजिए कार्यक्रम में जिम्मेदारी दी गयी है। इलाके के गायक कलाकार मुन्नू यादव को समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी में स्थान देते हुए राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। 

बताया जा रहा है कि लखनऊ से वापस आए मून्नू यादव  नौगढ़ में दुर्गा मंदिर पोखरे पर पहुंचे। जहां समाजवादी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह यादव एवं रामवृक्ष यादव व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ निवासी मुन्नू यादव "सिंगर" को समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष  राजनाथ सिंह यादव ने कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री काशी यादव ने अपनी कार्यकारिणी में हर वर्ग को स्थान दिया। इन लोगों के द्वारा समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की नीतियों का प्रचार पूरे देश में लोकगीत भाषणों के द्वारा किया जाएगा। इंडिया गठबंधन में जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा  कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर उनका प्रचार करेंगे। 


राष्ट्रीय सचिव ने मुन्नू यादव ने चंदौली समाचार को बताया कि उनकी टीम पूर्वांचल समेत अन्य राज्यों में हर वर्ग के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों का प्रचार में प्रसार करेगी। इस अवसर पर उन्होंने एक समाजवादी गीत भी प्रस्तुत किया तथा हमेशा कलाकारों के हक की आवाज उठाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर रामवृक्ष यादव उर्फ मोछू, विजय कुमार, कमला अमरनाथ यादव आदि सभी लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*