जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विकास नहीं, विनाश पुरुष हैं सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, मनोज सिंह डब्लू के कड़वे बोल

चंदौली जिले के सैयदराजा रामलीला मैदान में समाजवादी राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू द्वारा समाजवादी युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया
 

जिले के सांसद सिद्ध करें जनहित के काम

बताएं कितने पॉवर हाउस व पंप कैनाल बनवायी

टेल तक पानी पहुंचा या नहीं

चंदौली सैयदराजा में कितनी ट्रेनें रोकवा पाए

सेना भर्ती कब करवाएंगे 

 

चंदौली जिले के सैयदराजा रामलीला मैदान में समाजवादी राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू द्वारा समाजवादी युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी व इंडिया गठबंधन लिए वोट मांगने तथा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।

बता दें कि शनिवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चंदौली जिला मुख्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जनसभा की गई थी, तो वहीं शाम को सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के लिए सैयदराजा के रामलीला मैदान में समाजवादी युवा सम्मेलन का आयोजन किया।

Manoj Singh w

इस कार्यक्रम सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के किए गए कार्यों की नाकामियों  के साथ-साथ उन्हें तीसरी बार मौका न देने की अपने युवा साथियों से अपील की। साथ-साथ यह भी ऐलान किया कि चंदौली जिले के लिए  पंडित कमलापति त्रिपाठी विकास पुरुष कहे जाते थे और डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे चंदौली जिले के लिए विनाश पुरुष के नाम से जाने जाएंगे, क्योंकि इन्होंने जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज को स्वशासी बनवा दिया। इसी लफड़े में इसका उद्घाटन भी नहीं किया जा रहा है। जब भाजपा नेताओं और अधिकारियों से सवाल पूछा जाता है तो वे बहाने बनाने लगते हैं।


 
सपा नेता ने याद दिलाया कि चंदौली की गरीब जनता को यहां के विकास पुरुष पंडित कमलापति त्रिपाठी ने जिन ट्रेनों की सौगात दी गई थी, उसे इस विनाश पुरुष के कार्यकाल में बंद कर दिया गया। जिले में आकर वादा करने वाले सांसद आज भी उनको चालू करवाने में फेल रहे हैं। कोलकाता, दिल्ली, पंजाब, लखनऊ, देहरादून, जम्मू जाने वाली ट्रेनें अब चंदौली और सैयदराजा में नहीं रुकती हैं। यही उनका विकास है। 

Manoj Singh w

सपा के खुले मंच से उन्होंने यह भी ललकारते हुए कहा कि जिले के विनाश पुरुष को हराने के लिए अब हमें जो भी करना है सब करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए डरने की जरूरत नहीं है, बस एकजुट होकर वोट देने निकलना है। 

हालांकि सभा की परमिशन 8  बजे तक का होने के कारण अंतिम समय में केवल 10 मिनट के लिए उपस्थित हुए सपा के प्रत्याशी  वीरेंद्र सिंह  ने भाजपा सरकार की नाकामी गिनाने के साथ कहा गया कि डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा जिले को कोई ऐसा कार्य नहीं किया गया है, जिसके लिए जनता उनको तीसरी बार वोट दे। इसलिए जनता अबकी बार सांसद बदलने का फैसला कर लिया है। 

Manoj Singh w

सपा प्रत्याशी ने कहा कि यदि आप लोगों का आशीर्वाद ऐसे ही मिलता रहा और हम विजयी होते हैं तो यहां की गरीब जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको अपने काम के लिए दिल्ली दौड़ना नहीं पड़ेगा। 

अब देखना है यह युवक सम्मेलन से सपा के पक्ष में कितना माहौल बनता है और मनोज सिंह का वीरेन्द्र सिंह के लिए जोर लगाना कितना कारगर होता है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*