जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दर्शना सिंह को कमजोर मत आंकिए, खास संदेश देती है ये चिट्ठियां व तस्वीरें

महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक बड़ी पहचान बनाई। सांसद दर्शना सिंह फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और वाराणसी में रहती हैं।
 

भाजपा की राज्यसभा सांसद हैं दर्शना सिंह

पार्टी में राजनीतिक कद भी बढ़ने लगा है

सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों के साथ अच्छे संबंध

लोकसभा चुनाव में मिल सकती है जिम्मेदारी

चंदौली जिले की निवासी भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह का राजनीतिक सफर और पोलिटिकल ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है और उनका पार्टी में राजनीतिक कद भी बढ़ने लगा है। वह राज्यसभा सांसद के रूप में जिस तरह से विभिन्न जगहों पर सक्रिय दिखाई दे रही हैं, उससे यह पता चलता है कि पार्टी इनको जल्द बड़ी जिम्मेदारी सौंप दे तो हैरत वाली बात नहीं होगी।

Rajsabha MP Darshana Singh

दर्शन सिंह का जन्मदिन पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के साथ साथ प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी थीं, जिससे साफ जाहिर होता है कि वह राजनीतिक रूप से कितने सशक्त महिला हैं और भारतीय जनता पार्टी के उच्च पदाधिकारी के साथ-साथ सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों के साथ भी उनके काफी मजबूत संबंध है। तभी तो उनके जन्मदिन पर इतनी बड़ी हस्तियों ने उनको शुभकामनाएं संदेश भी प्रेषित किया है।

इसे भी पढ़ें...कुछ ऐसी है चंदौली जिले में भाजपा सरकार के 2 राजकीय बालिका इंटर कालेजों की कहानी

Rajsabha MP Darshana Singh

आपको बता दें कि दर्शना सिंह ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 2008 में की थी। इसके बाद वह 2011 में चंदौली जिले में महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं। इसके बाद 2013 में उनका महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति में सदस्य बनाया गया। दर्शना सिंह में अपने कार्य शैली के आधार पर 2015 में भारतीय जनता पार्टी की काशी क्षेत्र की मंत्री के रूप में पहचान बनाई और साल 2018 में उनका महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाते हुए एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसे भी पढ़ें...छठीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या के मामले पर विरोध प्रदर्शन, निजी स्कूल के प्रबंधकों का स्कूल बंद

Rajsabha MP Darshana Singh

महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक बड़ी पहचान बनाई। सांसद दर्शना सिंह फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और वाराणसी में रहती हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा पूर्वांचल विश्वविद्यालय से परास्नातक की डिग्री लेने के बाद काफी दिनों तक आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए भी काम किया है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*