जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

पुलिस अधीक्षक के यहां बैठकर आफताब करता रहा मुख्तार का गुणगान, भनक लगी तो किया सस्पेंड

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के यहां टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात इस सिपाही आफताब द्वारा मुख्तार अंसारी को मसीहा बताते हुए सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाला गया था।
 

पुलिस के सिपाही की नजर में अपराधी नहीं है मुख्तार

माफिया को मसीहा बताने वाले आफताब निलंबित

चंदौली के एसपी ने किया सस्पेंड

जानिए पूरा मामला

चंदौली जिले में तैनात सिपाही आफताब का मुख्तार अंसारी प्रेम काफी महंगा पड़ा है। प्रदेश की पुलिस जिसे माफिया और अपराधी बता रही थी उसी को विभाग में तैनात एक सिपाही मसीहा बताने लगे तो विभाग की किरकिरी होनी स्वाभाविक है।
इसीलिए मुख्तार अंसारी को मसीहा बताकर एक पोस्टर सोशल मीडिया में डालने के मामले में चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने यहां तैनात सिपाही को सस्पेंड करने की कार्यवाही की गई है ।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के यहां टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात इस सिपाही आफताब द्वारा मुख्तार अंसारी को मसीहा बताते हुए सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाला गया था। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं ।

suspend constable aftab
 इस मामले में पुलिस अधीक्षक अनिल डॉक्टर अनिल कुमार द्वारा आरोपी सिपाही को सस्पेंड करने की कार्यवाही की गई है।
 इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्टर सोशल मीडिया में डालने के मामले को लेकर आरोपी  सिपाही आफताब को  सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के विरुद्ध एवं यूपी सोशल मीडिया पॉलिसी 2023 के अंतर्गत सस्पेंड करने की कार्यवाही की गई है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*