जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जिले में फिर बदलेगा मौसम, आज से बारिश और ओलावृष्टि के आसार

चार अप्रैल तक तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा जबकि छह अप्रैल से अधिकतम तापमान के 40 और न्यूनतम के 23 डिग्री हो जाने से जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगेगा।
 

एकबार फिर हो जाएं सावधान

आज से करवट ले सकता है मौसम

कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि के आसार

जानिए मौसम को लेकर संभावना

चंदौली जिले में गर्मी की मार झेल रहे जनपदवासियों को कुछ दिनों तक राहत मिलने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जो कुछ दिनों तक जारी रहेगी। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो जाएगा।
    
बता दें कि मौसम विभाग ने ईरान के आसपास एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के पश्चिमोत्तर और दक्षिणी भाग में सोमवार को बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका जताई है। कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ओले गिरने के भी आसार हैं। इस परिवर्तन का असर जिले के मौसम पर भी पड़ेगा। इससे लोगों को इन दिनों पड़ रही गर्मी से राहत मिल सकती है। जिले में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है।

दिन के साथ रात के तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को मौसम में परिवर्तन होने से अधिकतम तापमान के 35 और न्यूनतम के 19 डिग्री पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है।

इसके बाद चार अप्रैल तक तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा जबकि छह अप्रैल से अधिकतम तापमान के 40 और न्यूनतम के 23 डिग्री हो जाने से जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगेगा।

इस संबंध मे राज्य कृषि व मौसम विभाग प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के कारण राजधानी लखनऊ सहित अन्य जिलों में भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। निचले क्षोभमंडल में हवा की दिशा बदल कर पछुआ होने व गति बढ़ने के कारण एक अप्रैल से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*