ये हैं चंदौली की टॉप 10 बड़ी खबरें: सभी खबरों से 2 मिनट में हो जाएंगे अपडेट

डीडीयू रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत अमित कुमार ने 66वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे पुरुष कुश्ती चैंपियनशिप में 77 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर मंडल का नाम रोशन किया।

चंदौली एसपी ने 20 उपनिरीक्षकों का किया तबादला

मुगलसराय पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी को दोबारा पकड़ा

रेलवे कर्मचारी अमित कुमार ने जीता कांस्य पदक

महिला सशक्तिकरण के तहत कन्या जन्मोत्सव

चंदौली जिले में आज मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और बालिका सम्मान को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और संस्थानों में कन्या जन्मोत्सव मेगा इवेंट आयोजित हुआ। इसमें नवजात बालिकाओं के जन्म का उत्सव मनाया गया और उनके अभिभावकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इन सभी स्थानों पर नवजात बालिकाओं के साथ केक काटकर उनका स्वागत किया गया और उन्हें बेबी किट, सम्मान पत्र तथा अन्य उपहार प्रदान किए गए। इस मौके पर कुल 112 बच्चियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक  कैलाश आचार्य,  CMO, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित स्वास्थ्य, महिला कल्याण और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

20 उप निरीक्षकों का तबादला आदेश

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने एक बार फिर उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। मंगलवार की देर रात तबादला सूची जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक ने 20 उप निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है। तबादले के बाद सभी को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा लंबे समय तक एक स्थान पर तैनात उपनिरीक्षकों को दूसरे जगह पर स्थानांतरित किया गया है।

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

चन्दौली जिला के चकिया कोतवाली अंतर्गत नौडीहा ग्रामसभा में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान जहाना के रुप में हुई है। जहाना की शादी करीब दो वर्ष पूर्व सोनभद्र जनपद के पन्नुगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांव निवासी के साथ हुई थी। लेकिन वह कई दिनों अपने मायके नौडीहा में ही रह रही थी। बुधवार के तड़के लगभग चार बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता देखा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

महदेऊर गांव में बाढ़ से तबाही

चंदौली जिले में बाढ़ का कहर जारी है, जिससे  बबुरी इलाके के महदेऊर गांव के लोगों का जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के कारण आई इस बाढ़ से गांव के हालात बिगड़ गए हैं। महदेऊर गांव में चारों तरफ पानी भर गया है, जिससे लोग त्रस्त हैं। किसानों को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। लेकिन सरकारी मदद के नाम पर लोगों को कुछ नहीं मिला है। चंदौली समाचार संवाददाता ने गांव में जाकर लोगों का हाल जानने की कोशिश की तो लोग सरकार व अधिकारियों से नाराज दिखे।

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गैंगस्टर एक्ट में वांछित डब्बू गिरफ्तार

जनपद चंदौली में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।  मुगलसराय कोतवाली की पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी राकेश उर्फ डब्बू को जेल से छूटते ही फिर से गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह मुगलसराय पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त राकेश उर्फ डब्बू आज जमानत पर छूटने वाला है। इसी सूचना पर पुलिस ने जिला कारागार वाराणसी के सामने रोड किनारे से अभियुक्त को हिरासत में ले लिया और फिर से जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।

जिलाधिकारी ने लिया बाढ़ हालात का जायजा

चंदौली जिले में लगातार बारिश और डैम से छोड़े गए पानी के कारण बने जलभराव की स्थिति का जायजा लेने जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने हसनपुर और कम्हरिया गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और गिरे मकानों का सर्वे कर प्रभावितों को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभ देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जलनिकासी, बिजली, सफाई व राहत वितरण की स्थिति की समीक्षा की और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने नदियों की जलधारण क्षमता बढ़ाने की योजना तैयार करने के भी निर्देश जारी किए।

अमोघपुर में जलभराव पर EE की फटकार

चंदौली के अमोघपुर गांव में सात महीने से जारी जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को PWD अधिशासी अभियंता राजेश कुमार से मुलाकात की और आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। EE राजेश कुमार ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों को फटकार लगाई तथा 24 घंटे पंप चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिनों में जलजमाव की समस्या दूर कर दी जाएगी। साथ ही स्थायी समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार करने की बात कही गई है।

धरौली में जलभराव को लेकर प्रदर्शन

चंदौली के सदर ब्लॉक स्थित धरौली गांव में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद नालियां ओवरफ्लो होने से पूरे क्षेत्र में गंदा पानी जमा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन में चिंटू सिंह, इसराइल, दीना तिवारी और अन्य ग्रामीण शामिल रहे। एसडीएम दिव्या ओझा ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए बीडीओ को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

रेलवे कर्मचारी अमित कुमार को कांस्य पदक

चंदौली के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत अमित कुमार ने 66वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे पुरुष कुश्ती चैंपियनशिप में 77 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर मंडल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता उत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ द्वारा नई दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में आयोजित हुई। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना और क्रीड़ा अधिकारी राहुल राज ने उन्हें बधाई दी। कोच के.के. यादव ने बताया कि अमित लगातार पांच वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि मंडल के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

चंदौली पुलिस का ट्रैफिक चेकिंग अभियान

चंदौली पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक यातायात चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में हुए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 352 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और ₹4.25 लाख का जुर्माना वसूला गया। बिना हेलमेट, नो पार्किंग और अन्य नियमों के उल्लंघन पर चालान काटे गए। पुलिस ने आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया और चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ाने और दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में प्रभावी कदम साबित हुआ।