जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

हैंडपंप पर कपड़े धोने को लेकर हुआ विवाद, पति-पत्नी पर हमला

जब गीता देवी ने विरोध किया तो उनका पति सुंदर राजभर मौके पर पहुंचे और झगड़े को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन दबंगों ने दोनों पर हमला कर दिया।
 

हैंडपंप पर कपड़े धोने से शुरू हुआ विवाद

दबंगों ने किया पति-पत्नी पर ईंट और लाठी से हमला

पीड़ित परिवार ने पुलिस में करायी शिकायत दर्ज

चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में हैंडपंप पर कपड़े धोने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के दबंगों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक दंपति घायल हो गया।

आपको बता दें कि धरहरा गांव के निवासी सुंदर राजभर की पत्नी गीता देवी शुक्रवार सुबह सरकारी हैंडपंप पर कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज करने लगे। जब गीता देवी ने विरोध किया तो उनका पति सुंदर राजभर मौके पर पहुंचे और झगड़े को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन दबंगों ने दोनों पर हमला कर दिया।

बताते चलें कि विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने सुंदर पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सुंदर का सिर और चेहरा लहूलुहान हो गया। घटना में सुंदर राजभर और उनकी पत्नी गीता देवी घायल हुए हैं।

इस दौरान चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। घायल सुंदर राजभर ने सकलडीहा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिवेणी तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*