जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

...तो क्या अपनों से ही जूझेंगे भाजपा-सपा के प्रत्याशी, ऐसी है अंदरखाने की हलचल

भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर महेन्द्र नाथ पांडेय जहां चुनाव प्रचार में लगे है। वहीं अधिकांश लोग इस समय उन्हीं की पार्टी के बजाए चुनाव प्रचार करने के वाह उनके कार्य की समीक्षा करने लगे हैं। यह स्थिति निरंतर बढ़ती जा रही है।
 

सपा के नेता बदलवाना चाह रहे हैं प्रत्याशी

भाजपा नेता ही कर रहे पांडेयजी के कार्य की समीक्षा

कोई उनके चेलों की कर रहा है चर्चा

वोटर्स को ये नेता कर रहे हैं कंफ्यूज

चंदौली जिले के लोकसभा चुनाव में यहां भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने अपने- अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दिया है। माना जा रहा है कि एक-दो चरणों के चुनाव की स्पीड आगे बढ़ने के बाद यहां भी तेजी आएगी। इस समय भाजपा और सपा में अंदर खाने में ही जमकर व्यंगबाण चल रहे हैं। कुछ नेता तो सिर्फ इसलिए नाराज हैं कि पार्टी का कंडीडेट उनको लिफ्ट नहीं दे रहा है और उनके भौकाल के अनुसार बुला नहीं रहा है। यह देखकर चुनाव लड़ने वालों के माथेपर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं।

बता दें कि भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर महेन्द्र नाथ पांडेय जहां चुनाव प्रचार में लगे है। वहीं अधिकांश लोग इस समय उन्हीं की पार्टी के बजाए चुनाव प्रचार करने के वाह उनके कार्य की समीक्षा करने लगे हैं। यह स्थिति निरंतर बढ़ती जा रही है। जगह-जगह पर जो भी विकास कार्य के दावे किए जा रहे है। उसके उलट कर विरोध में कई ऐसे कार्य बता दिए जा रहे है। जो अभी तक नहीं हो पाए है। यह विरोधी दल के लोग क्या बतायेंगे। पार्टी के लोग ही डंका पीट रहे है। यह स्थिति प्रतिदिन हो रही है।

वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह चुनाव प्रचार में अपने हिसाब से लगे हैं। लेकिन उन्हीं के पार्टी के एक नहीं बल्कि दो दो दिग्गज आए दिन प्रत्याशी बदलने की बात कह कर मीडिया का ध्यान आकर्षित कर रहे है। यह स्थिति चुनाव प्रचार में तेजी आने के बजाय कमजोर करने की होती जा रही है। अनुशासन की मर्यादा पहले भी टूटती रही है। वह कहानी एक बार फिर से दोहराई जा रही है। बस इस बार इतना है कि पार्टी नेतृत्व का पुतला दहन का कार्यक्रम अभी शुरू नहीं हुआ है। उसके अलावा और जो कुछ भी हो भा सकता है। वह हो रहा है।

सपा के नेता टिकट बदलने की मांग कर रहे हैं, बल्कि एक नेता तो अपने लिए इनडाइरेक्ट तरीके से अपने लिए टिकट मांग रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी नेतृत्व को वीरेन्द्र सिंह के टिकट के बारे में सोचना चाहिए। इस तरह की बयानबाजी करके पार्टी अनुशासन को तार तार किया जा रहा है। इसके लिए सपा के और लोग भी मुखर हो रहे हैं।
जबकि कुछ भाजपा के लोग भी डॉक्टर महेन्द्र नाथ पांडेय के कामकाज के तरीके और आम जनता से जुड़ाव का मूल्यांकन कर रहे हैं। ताकि लोगों को याद दिलाया जा सके कि कैसा सांसद चुनना है, जो आपको आसानी से उपलब्ध हो या यदा कदा केवल कार्यक्रमों में आकर मोदी-योगी का जयकारा लगाकर चला जाने वाला हो। लोग चंदौली रेलवे स्टेशन पर एक भी ट्रेन रुकवाने में विफल रहने की भी याद दिला रहे हैं।
ऐसा करके लोग सपा या भाजपा का भला कर रहे हैं या नुकसान कर रहे हैं.. ये तो पार्टी को सोचना हैं और ऐसे लोगों को पहचान कर जल्द से जल्द एक्शन लेना है। नहीं तो ऐसे लोग अपने दलों के लिए विभीषण बन सकते हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*