जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

एकबार फिर सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की भर्तियों का प्लान, कहीं पहले जैसा न हो हाल

पंजीकृत चयनियत अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण  के दौरान   एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दिया जायेगा।
 

एसआईएस इंडिया लिमिटेड करेगा भर्तियां

ब्लाक स्तर पर लगाए जाएंगे भर्ती शिविर

जानिए किस तारीख पर किस ब्लॉक में भर्ती का प्लान

गार्ड व सुपरवाइजर बनने का है मौका

   चंदौली जिले में एसआईएस इंडिया लिमिटेड कंपनी के डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय द्वारा  बताया  कि जनपद के सभी विकास  खण्ड मुख्यालयों में एसआईएस इंडिया लिमिटेड जौनपुर के तत्वाधान में बेरोजगारों  को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। एसआईएस इंडिया लिमिटेड भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है। जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है।

इस शिविर में सुरक्षा सैनिक  व सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी। शिविर का आयोजन कोविड-19 के प्रावधानों के तहत सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग के साथ किया जाना होगा।

विकास खण्ड मुख्यालयो पर तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण अनुसार तिथियां ब्लाक स्तर पर निर्धारित की गई हैं..

 10 एवं 11 को चहनिया ब्लॉक, 12 एवं 13 अगस्त को सकलडीहा ब्लाक, 17 एवं 18 अगस्त को चकिया ब्लॉक , 19 एवं 21 अगस्त को शहाबगंज ब्लॉक, 22 एवं 23 अगस्त बरहनी ब्लाक, 24 एवं 25 अगस्त नियामताबाद ब्लाक , 26 एवं 27 अगस्त धानापुर ब्लाक, 28 एवं 29 अगस्त चंदौली ब्लाक, 30 अगस्त नौगढ़ ब्लाक निर्धारित किया गया है।

 

SIS India Limited

डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय ने आगे बताया कि किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती देख सकते हैं। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे तथा डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय द्वारा आयोजन को लेकर अपेक्षाओं के अनुरूप अपना सहयोगात्मक योगदान देंगे।

इसे भी पढ़ें...दर्शना सिंह को कमजोर मत आंकिए, खास संदेश देती है ये चिट्ठियां व तस्वीरें

       भर्ती अधिकारी डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय ने बताया कि सुरक्षा  जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथिया अपनी सुविधानुसार संबंधित ब्लाको में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं, जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 500 रू. ऑनलाइन जमा करना होगा।

इसे भी पढ़ें...छठीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या के मामले पर विरोध प्रदर्शन, निजी स्कूल के प्रबंधकों का स्कूल बंद

पंजीकृत चयनियत अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण  के दौरान   एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दिया जायेगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ ईएसआई, ग्रेच्युटी, इन्स्युरेन्स, पेंसन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें...कुछ ऐसी है चंदौली जिले में भाजपा सरकार के 2 राजकीय बालिका इंटर कालेजों की कहानी

इसके अलावा 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी, सलाना वेतनवृद्धि, समय समय पदोन्नति एवं राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है। विशेष जानकारी के लिए संस्था के अधिकृत वेबसाइट www.ssciindia.com को देखा जा सकता है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*