जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ये हैं चंदौली की टॉप 10 बड़ी खबरें: सभी खबरों से 2 मिनट में हो जाएंगे अपडेट

चकिया तहसील अंतर्गत पंचवनिया गांव के पास बहने वाली कर्मनाशा नहर में एक किशोर के डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।
 

अलीनगर में करंट से झुलसे चार मजदूर गंभीर

इलिया पुलिस ने चोरी की बैटरियों संग तीन गिरफ्तार

धानापुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष

नौगढ़ में पागल कुत्ते के हमले से मचा हड़कंप

मिक्सर मशीन में करंट, चार झुलसे मजदूर

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में स्थित आरती पशु आहार कंपनी में गुरुवार को ढलाई कार्य के दौरान मिक्सर मशीन में अचानक करंट उतरने से 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल मजदूरों को तत्काल कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। 

सड़क हादसों में एक की मौत, कई घायल

चंदौली जनपद में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए। पहली घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के पास हुई, जहां बस और मैजिक की जोरदार टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना लीलापुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जिसमें एक कार के खंभे से टकराने पर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलिया पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा

चंदौली जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत इलिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना इलिया पुलिस टीम ने चोरी के मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में चंदौली के रहने वाले अनिकेत उर्फ बंटी और  शनि के साथ-साथ राजन  कैमूर जिले का रहने वाला है। 

कर्मनाशा नहर में किशोर के डूबने की आशंका

चंदौली जिले के चकिया तहसील अंतर्गत पंचवनिया गांव के पास बहने वाली कर्मनाशा नहर में एक किशोर के डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। इस घटना के तत्काल बाद, सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग नहर में उतर गए और अपने स्तर पर किशोर की तलाश शुरू कर दी।  स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से लापता किशोर की खोज के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया जा रहा है।

मिर्जापुर गांव में दो पक्षों में मारपीट

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले, जिसमें ग्राम प्रधान और प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह समेत कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक पक्ष से देवेंद्र प्रताप सिंह और दूसरे पक्ष से अरुण सिंह व मयंक सिंह शामिल हैं। 

यातायात नियम उल्लंघन पर 288 वाहन का चालान

चंदौली जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान कुल 288 वाहनों का चालान किया गया और 3,23,400 रुपये का जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गयी। सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ की जा रही है।

अवैध कोचिंग सेंटरों पर शिक्षा विभाग की सख्ती

चंदौली जिले में शिक्षा विभाग ने अब अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय जांच में खुलासा हुआ है कि चंदौली में संचालित सभी कोचिंग सेंटर अवैध हैं। साल  2022 के बाद किसी भी संस्था ने अपने पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया है। 2022 तक जिले सिर्फ 48 कोचिंग सेंटर मान्यता प्राप्त थे, लेकिन अब  250 से अधिक कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। 

नौगढ़ में पागल कुत्ते का तांडव, कई घायल

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में गोवर्धन पूजा और छठ पर्व की रौनक के बीच  नौगढ़ कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पागल कुत्ता लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ा। बाजार की भीड़ में पागल कुत्ते ने ताबड़तोड़ हमला कर कई लोगों को लहूलुहान कर दिया।  इस हमले में बाघी नौगढ़ के ऋषि, रुद्र प्रताप, सुनीता, राधिका, शौर्य, आराध्या, शबाना के साथ-साथ लौवारी गांव के मंगरु और देवरा गांव के पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए।

किसानों ने खुद सुधारी बेन रजवाहा नहर
चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में सिंचाई विभाग की घोर अनदेखी के बाद किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं और स्थानीय किसानों ने श्रमदान करके बेन रजवाहा नहर की टूटी हुई पटरी की मरम्मत की, ताकि उनके खेतों को समय पर पानी मिल सके। किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह और सरयू यादव ने नहर का दौरा करने दैखा कि बेन रजवाहा की पूर्वी पटरी डिहरी गांव के पुल के पास टूट गई थी। पटरी टूटने के कारण पानी अनावश्यक रूप से बह रहा था, और उन खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा था, जहां सिंचाई की सबसे अधिक जरूरत थी।

काशी में नीति आयोग का क्षेत्रीय सम्मेलन
नीति आयोग की अगुआई में काशी में 24 अक्टूबर को एक दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश के उत्तरी क्षेत्र के 72 जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश से भी 42 जिलाधिकारी इसमें उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम करेंगे। नीति आयोग के अतिरिक्त सचिव रोहित कुमार और अन्य केंद्रीय विभागों के अधिकारी भी इस बैठक में शामिल होंगे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*