जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुगलसराय नगर पालिका की अगली चेयरमैन होंगी सोनू किन्नर, 397 वोट से हुयी जीत

यह चंदौली जनपद के राजनीतिक दलों के गाल पर बड़ा तमाचा है, जनता ने सारे दलों से दूरी बनाकर एक किन्नर को मुगलसराय कस्बे के विकास की चाभी सौंपी है। नेताओं से जनता किस तरह से निराश है..
 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका का चुनाव

रद्द वोटों की भी मतगणना खत्म

सोनू किन्नर को 397 मतों से विजेता घोषित

मिल गया जीत का प्रमाण पत्र 
 

 

चंदौली जिले की पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद में मतगणना के दौरान हुआ विवाद खत्म हो गया है और जिला प्रशासन के द्वारा रद्द वोटों की दोबारा गिनती खत्म होते ही सोनू किन्नर को 397 मतों से विजेता घोषित किया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर भी उनको प्रमाण पत्र दे दिया गया है।  मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खुद सोनू किन्नर ने मीडिया के लोगों को इस बात की जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें....चंदौली नगर पंचायत में भारी उलटफेर निर्दल प्रत्याशी सुनील यादव जीते, भाजपा के ओपी सिंह को 399 वोटों से हराया

Sonu Kinnar

कहा जा रहा है कि जल्द से जल्द  जिला प्रशासन के द्वारा सोनू किन्नर को जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है। इस तरह से चंदौली जनपद की प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद की यह सीट के सोनू किन्नर ने जीत ली है। 

इसे भी पढ़ें....पूर्व विधायक साधना सिंह का हल्ला बोल आरोप- हार के लिए विधायक जिम्मेदार, जिलाध्यक्ष दें इस्तीफा

 

 

Sonu Kinnar

इसे भी पढ़ें....चकिया में मुस्लिम मतों का बिखराव तथा वैश्य मतों पर पकड़ भाजपा के जीत का बना कारण

यह चंदौली जनपद के राजनीतिक दलों के गाल पर बड़ा तमाचा है, जनता ने सारे दलों से दूरी बनाकर एक किन्नर को मुगलसराय कस्बे के विकास की चाभी सौंपी है। नेताओं से जनता किस तरह से निराश है.. यह जरूर भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों के नेताओं को सोचना होगा।

इसे भी पढ़ें....चकिया अध्यक्ष पद पर भाजपा के गौरव श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित, जीत पर किया पूरे नगर वासियों का आभार प्रकट

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*