ये हैं चंदौली की टॉप 10 बड़ी खबरें: सभी खबरों से 2 मिनट में हो जाएंगे अपडेट
त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी
चंदौली-सैदपुर हाईवे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल
छह महीने में ट्रैफिक पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड
भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण के विरोध में पुतला दहन
त्योहारों से पहले मिलावट पर शिकंजा
चंदौली जिले में आने वाले त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और डेयरी उत्पादों की दुकानों पर छापा मारना शुरू कर दिया है। साथ ही साथ जिले भर में मिलावट के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी कर रहे हैं। आज मुगलसराय कस्बे के अलीनगर क्षेत्र में पनीर, दही और खोया की दुकानों का निरीक्षण किया गया और दुकानों से सैंपलिंग की गयी। इसके अलावा, राज वैभव स्वीट हाउस से गुलाब जामुन, बूंदी लड्डू और बर्फी के नमूने भी लिए गए। विभाग ने बताया कि मिठाइयों में मिलावट होने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
बाढ़ राहत को लेकर भाजपा की मांग
चंदौली में बाढ़ से हुई व्यापक बर्बादी के बाद, भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा सिंह के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। भाजपा नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग करते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को ज्ञापन सौंपा और जिले में नदियों तथा नालों की सफाई की मांग की। राणा सिंह ने कहा कि बाढ़ के कारण जिले में हजारों हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई है। साथ ही कई गरीबों के कच्चे घर भी गिर गए हैं। इस अभूतपूर्व क्षति को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने और किसानों तथा पीड़ितों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग की है।
बाढ़ पीड़ितों का सड़क पर प्रदर्शन
चंदौली जिले के मुगलसराय-बबुरी मार्ग पर स्थित पचोखर पांडेयपुर में बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा फूट पड़ा। राहत सामग्री और अनाज न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही साथ सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। चक्का जाम करने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद, प्रशासन द्वारा राहत सामग्री सही तरीके से नहीं दी जा रही है। गांव वालों ने आरोप लगाया कि राहत सामग्री वितरण में कई लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और जरूरतमंदों तक अनाज नहीं पहुंच रहा है।
महिला सुरक्षा के लिए मैराथन
चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आज मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जनपद स्तरीय Run For Empowerment मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में समस्त थानों की महिला आरक्षी, बॉक्सिंग और वेट लिफ्टिंग के कुशल प्रशिक्षक, एसआरबीएस स्कूल और नगरपालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं, कुशल खिलाड़ी और एथलीट्स सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। दौड़ के दौरान महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और पम्पलेट्स का वितरण भी किया गया।
अधूरी सड़क, सवालों में गुणवत्ता
चंदौली जिले में लगभग 500 करोड़ की लागत से बन रही चंदौली-सैदपुर घाट सीसी स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही टूटने लगी है। इसके कारण उसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले की यह महत्वाकांक्षी सड़क जगह-जगह से टूटती दिख रही है। इससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। बर्थरा गांव के पास सड़क में दरारें पड़ने और सीमेंट कंक्रीट उखड़ने की तस्वीरें सामने आई हैं। यह हाईवे पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंदौली के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडे की विशेष पहल पर बनाई जा रही थी, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास में तेजी आने की उम्मीद थी। अब घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चंदौली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बलुआ थाना पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर गौ-तस्कर सोनू पुत्र कमलेश, निवासी सिसौड़ा, थाना धीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 जीवित गोवंश, एक अवैध 12 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और ₹370 नगद बरामद किए। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में बलुआ पुलिस टीम ने बलुआ तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। आरोपी पर गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, रिकॉर्ड चालान
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






